Site icon Buziness Bytes Hindi

कृष्णा श्रॉफ का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल


कृष्णा श्रॉफ का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ का ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर आए दिनों छाया रहता है. हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं.

कृष्णा श्रॉफ का यह फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ ट्राउजर पहनी है और साथ ही कर्ली हेयर्स और स्मोकी मेकअप उनपर काफी जंच रहा है. इस फोटो के कैप्शन के साथ उन्होंने लिखा है, ‘आपकी बेब नहीं.’ इसके साथ ही उन्होंने इशारा किया है कि जल्द आने वाले पंजाबी सॉन्ग ‘किन्नी किन्नी वारी’ के साथ उनका कुछ कनेक्शन है. यानी वह फैन्स को जल्द ही सरप्राइज देने वाली हैं.

कृष्णा श्रॉफ के बारे में बताएं तो वह मॉडल, फिल्म निर्माता और बिजनेस वुमन हैं. इतना ही नहीं, वे अपने भाई टाइगर श्रॉफ की तरह गेम लवर और फिटनेस फ्रीक भी हैं. मुंबई में एक जिम की मालिक हैं. कृष्णा श्रॉफ इसके अलावा अपने लव रिलेशन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं. कुछ दिन पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी.

Exit mobile version