कृष 4 को मिल गयी हीरोइन

बॉलीवुडकृष 4 को मिल गयी हीरोइन

Date:


कृष 4 को मिल गयी हीरोइन

भारत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली सुपरहीरो फ्रैंचाइजी ‘कृष’ की चौथी किस्त को लेकर ऋतिक रोशन इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। 2003 में ‘कोई मिल गया’ के साथ शुरू हुई फ्रैंचाइजी विशेषकर बच्चों और फैंस के बीच काफी सफल रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस सुपर हीरो फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त के बारे में कुछ समय से रिपोर्ट्स आ रही हैं और फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कृष 4 की सभी योजनाएं निर्देशक-निर्माता राकेश रोशन के कैंसर का उपचार होने के बाद एक ठहराव में आईं। वरना इस फिल्म की स्क्रिप्ट और बाकि चीजों पर जोरों शोरों से काम चल रहा था।

दिलचस्प बात यह है कि राकेश सुपरहीरो फ्रैंचाइजी की अगली किस्त की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। और अब हालिया चर्चा के अनुसार ऐसा लग रहा है कि निर्माताओं ने ऋतिक के साथ लीड एक्ट्रेस के चुनाव को अंतिम रूप दे दिया है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, कृष 4 निर्माताओं ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन को मुख्य भूमिका के लिए साइन किया है। हालांकि, इस बारे में मेकर्स ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, कृति सेनॉन के फैंस निश्चित रूप से इस खबर को सुनने के बाद उन्हें बड़े परदे पर ऋतिक रोशन के साथ रोमांस करता देखें के लिए उत्साहित होंगे। अगर मीडिया रिपोर्ट्स सच हो गई, तो कृष 4 में बड़े पर्दे पर ऋतिक और कृति पहली साथ नजर आएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...