Site icon Buziness Bytes Hindi

केरल में रनवे पर फिसला विमान, 15 की हुई मौत


केरल में रनवे पर फिसला विमान, 15 की हुई मौत

कोझिकोड: केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां एयर इंडिया का विमान रनवे पर क्रैश हो गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, क्रैश इतना भयानक था कि विमान दो हिस्से में बंट गया है। घटना में मिल रही जानकारी के मुताबिक, पायलट व कोपायलट समेत करीब 15 लोगों के मौत की खबर अब तक सामने आ रही है।

184 से अधिक पैसेंजर सवार थे
बता दें कि दुबई से विमान भारत आ रहा था। इस विमान में करीब 184 से अधिक पैसेंजर सवार थे। यह सभी लोग भारत आ रहे थे। इसके अलावा विमान में क्रू मेंबर और पायलट भी मौजूद थे। लगभग 190 लोगों को लेकर विमान केरल के कोझिकोड पहुंची थी, लेकिन यहां रनवे पर क्रैश होने की वह से इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।

एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची
मिल रही जानकारी के मुताबिक, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। लोगों को मदद मुहैया कराया जा रहा है। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई है।

रनवे से आगे निकल गया था विमान
सूत्रों की मानें तो विमान रनवे से आगे निकल गया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। हालाँकि इस बारे में अभी अधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

Exit mobile version