नई दिल्ली। दिल्ली सहित एनसीआर में अब कोरोना संक्रमण दर बढ़ी तो कोरोना के खतरे में घंटी बजने लगी है। गत एक सप्ताह से मिल रहे कोरोना संक्रमणें में हर तीसरा संक्रमित इसी इलाके से है। पिछले एक सप्ताह में मिले संक्रमितों में 30 प्रतिदशत दिल्ली-एनसीआर के हैं। तीसरी लहर खत्म होने के बाद हालात कुछ सुधरने लगे थे लेकिन अब ऐसा लगता है कि अगर संक्रमण दर यही रही तो एनसीआर महामारी का केंद्र बनेगा।
Read also: जहरीली मशरूम खाने से 13 की मौत
आंकड़ों पर नजर डाले तो हफ्ते भर में अन्य राज्यों से अब तक कोरोना के 7088 मरीज मिले हैं। जबकि अकेले दिल्ली एनसीआर में 2023 मरीज मिले हैं। इनमें हर दूसरा मरीज एनसीआर शहरों का है। कोरोना संक्रमितों की बात करें तो इनमें दिल्ली में 299, फरीदाबाद में 27, गुरुग्राम में 146 और नोएडा में 38 मामले अब तक आए है।
एनसीआर के जिलों में कोरोना इतनी तेजी से क्यों फिर से बढ़ रहा है। इस पर दिल्ली के सबसे बड़े कोविड सेंटर लोकनायक अस्पताल के डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि इसका बड़ा कारण लोगों की लापरवाही है। लोगों ने अब मास्क लगाना बंद कर दिया है। कोरोना संक्रमण के दौरान लगी पाबंदियों में छूट मिलने पर लोगों ने गतिविधियां बढ़ा दी है।
