फरार बदन सिंह बद्दो की कोठी की जायेगी ध्वस्त

मेरठ रीजनफरार बदन सिंह बद्दो की कोठी की जायेगी ध्वस्त

Date:


फरार बदन सिंह बद्दो की कोठी की जायेगी ध्वस्त

कल 21 जनवरी को होगी धवस्तीकरण की कार्रवाई
एमडीएम ने कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स मांगी

मेरठ। पुलिस हिरासत से फरार ढाई लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दों की पंजाबीपुरा स्थित कोठी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी। कोठी की कीमत करीब दो करोड़़ बतायी जा रही है। मेरठ की मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किये जाने के बाद आज दिन भर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारियां की जाती रहीं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स की मांग की गयी है।

गौरतलब है कि मेरठ का कुख्यात बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। दिल्ली रोड पर होटल मुकुट महल में रूका बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले में कई आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई का शिकंजा कसा और गिरफ्तारियां भी की गयीं। बददो और उसके साथी डिपीन सूरी, पपीत बढ़ला पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। फरार बदन सिंह बद्दों पर पुलिस ने ढाई लाख का इनाम घोषित किया था।

कुछ दिनों पहले पुलिस ने बदन सिंह बद्दो की टीपीनगर थाना क्षेत्र के पंजाबीपुरा में बनी कोठी पर कुर्की की कार्रवाई की थी। इस दौरान इस कोठी का निर्माण बिना मानक पूरे किये करने का मामला सामने आया था। लगभग दो करोड़ कीमत की इस कोठी की देखरेख बद्दो की भाभी कर रही थीं। एमडीए की ओर से कई बार बद्दो की भाभी कुलदीप कौर से कोठी का मानचित्र व अन्य दस्तावेज मांगे गये। कुलदीप कौर को एमडीए की तरफ से 07 नवंबर, 17 नवंबर, 25 नवंबर और 07 जनवरी को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के आदेश दिए। कुलदीप कौर एमडीए के सामने अपना पक्ष रखने में नाकाम रहीं। जिसके बाद एमडीए अध्यक्ष/कमिश्नर अनीता सी.मेश्राम ने मंगलवार को कोठी ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया। अब कल यानि 21 जनवरी को कोठी का ध्वस्तीकरण होगा। जिसके लिए एमडीए ने पुलिस फोर्स भी मांगी है। एमडीए की एक टीम कोठी का भी सर्वे करेगी।

इस संबंध में एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने बताया कि इनामी अपराधी बदन सिंह बद्दो की कोठी ध्वस्तीकरण कार्रवाई 21 जनवरी को होगी। एमडीए को पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराया जाएगा। ब्रह्मपुरी, टीपीनगर और परतापुर पुलिस के साथ-साथ पीएसी और आरएएफ भी लगा दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने पेट्रोल की कीमतें घटाने की दी चेतावनी, दोहा में ईरान के साथ होगी अहम बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों...

इंदौर इमामबाड़ा विवाद: हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई, शहर में कड़ी सुरक्षा

इंदौर में सरकारी इमामबाड़े और ताजिया रखने को लेकर...

राशन कार्ड क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

राशन कार्ड भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी...