Site icon Buziness Bytes Hindi

Meghalaya: दो उपमुख्मंत्रियों के साथ कोनराड संगमा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

meghalaya

meghalaya

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में शिलांग में आज मेघालय की नवगठित सरकार में दो उपमुख्यमंत्रियों, 9 मंत्रियों के साथ NPP प्रमुख कोनराड संगमा ने दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्य में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री बनाये गए हैं, दोनों ही डिप्टी सीएम NPP से है. उपमुख्यमंत्रियों के रूप में एनपीपी के प्रेस्टोन तिनसोंग और स्नियाभलंग धार ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे.

NPP के सात मंत्री

मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. कैबिनेट में एनपीपी के सात, यूनाइडेड डेमोक्रेटिक पार्टी के दो भाजपा और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के एक-एक विधायक को शामिल किया गया है. एनपीपी के लिए मार्कुइस एन मारक, रक्कम ए संगमा, अम्पारेन लिंगदोह, कॉमिंगोन यंबन और ए टी मोंडल ने मंत्री पद की शपथ ली वहीँ भाजपा के ए एल हेक, UDP के लिए पॉल लिंगदोह, किरमेन श्याला और एचएसपीडीपी की तरफ से शकलियर वर्जरी ने मंत्री पद की शपथ ली.

प्रधानमंत्री कल त्रिपुरा, नागालैंड के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी शपथ ग्रहण समारोह के बाद कोहिमा रवाना हो गए जहाँ वो नागालैंड की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि नागालैंड में इस बार भी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेफ्यू रियो के नेतृत्व में विपक्ष विहीन सरकार बनने जा रही है क्योंकि लगभग सभी दलों ने सरकार को समर्थन देने की सहमति दे दी है. प्रधानमंत्री कल ही त्रिपुरा में भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे जहाँ माणिक साहा दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा ने यहाँ दोबारा बहुमत हासिल किया है.

Exit mobile version