नूपुर को कोलकाता पुलिस की तीसरी नोटिस, क्या करेंगी तामील

नेशनलनूपुर को कोलकाता पुलिस की तीसरी नोटिस, क्या करेंगी तामील

Date:

पैग़म्बर मोहम्मद पर टिप्पणी विवाद में देश विदेश में चर्चा का केंद्र बनी भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा इस मामले में कोलकाता पुलिस की नोटिस को लगातार unnotice करती जा रही हैं. इस मामले में कोलकाता में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी, जिसके बारे में पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस उन्हें दो बार नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने की बात कह चुकी लेकिन नूपुर शर्मा पर उन नोटिसों से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा, उन्होंने उन नोटिसों का जवाब तक देना मुनासिब नहीं समझा. कोलकाता पुलिस ने एकबार फिर उन्हें इस मामले में तीसरी बार नोटिस जारी की है. 

जानकारी के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने बुधवार को नूपुर शर्मा को तीसरी नोटिस जारी कर 11 जुलाई को नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए मौजूद रहने को कहा। बता दें कि नूपुर शर्मा की टिप्पणी ने पश्चिम बंगाल में हुबली और दुसरे कुछ मुस्लिम बहुल इलाकों में तनाव और हिंसा को जन्म दिया। नूपुर शर्मा ने पहली दो नोटिसों को सुरक्षा खतरे की आशंकाओं के आधार पर टाल दिया था जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया।

Read also: माँ काली पर महुआ का TMC ने भी साथ छोड़ा, भाजपा हुई आक्रामक

कोलकाता पुलिस सूत्रों के अनुसार नूपुर शर्मा के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई शिकायतें दर्ज की गई हैं, इन शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि नूपुर शर्मा की पैग़म्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में शांति भंग कर दी है। बता दें की नूपुर को गिरफ्तार करने महाराष्ट्र पुलिस पांच दिनों तक दिल्ली में रही लेकिन उसे नूपुर शर्मा की कोई लोकेशन नहीं मिल पाए और उसे बैरंग वापस जाना पड़ा. नूपुर के खिलाफ जल्द ही सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी सख्त टिप्पणी की थी और देश में इस समय हिंसा के माहौल के लिए नूपुर को अकेले ज़िम्मेदार ठहराया था. इस दौरान एक टिप्पणी और भी थी कि देश में भर में इतनी FIR होने के बावजूद कोई नूपुर को छू तक नहीं सका. कोलकाता पुलिस की नोटिसों को सुप्रीम कोर्ट की इस टिपण्णी से जोड़कर देखा जा सकता है. वैसे अब देखना यह होगा कि वह तीसरी नोटिस के बाद सोमवार को नारकेलडांगा थाने में पेश होंगी या फिर उसे भी हवा में उड़ा देंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related