कोलकाता एयरपोर्ट ने दिल्ली, मुंबई समेत 6 शहरों की फ्लाइट्स पर लगाई रोक

बिज़नेसकोलकाता एयरपोर्ट ने दिल्ली, मुंबई समेत 6 शहरों की फ्लाइट्स पर लगाई...

Date:


कोलकाता एयरपोर्ट ने दिल्ली, मुंबई समेत 6 शहरों की फ्लाइट्स पर लगाई रोक

नई दिल्ली: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पुणे, नागपुर और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए कोई भी पैसेंजर फ्लाइट्स 6 से 19 जुलाई के बीच उड़ान नहीं भरेगी। शनिवार को कोलकाता एयपोर्ट ने कहा है कि ये फैसला कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लिया गया है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। देश में अभी अनलॉक-2 लागू है। 25 मई से एक बार फिर से घरेलू विमान सेवा की शुरुआत हुई। जबकि अभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान पर प्रतिबंध जारी है।

अपने किए गए ट्वीट में कोलकाता एयरपोर्ट ने कहा, “सूचित किया जाता है कि दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए 6 से 19 जुलाई तक कोई भी फ्लाइट संचालित नहीं होगी।” पश्चिम बंगाल में अब तक कोरोना के 20,488 मामले दर्ज किए जा चुके हैं जिसमें से 6,200 एक्टिव केस हैं। राजधानी कोलकाता में सबसे अधिक 6,622 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें से 402 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...