Site icon Buziness Bytes Hindi

Test ranking में दूसरे नंबर पर कोहली


Test ranking  में दूसरे नंबर पर कोहली

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम Test ranking में बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं जिसमें शीर्ष-10 में दो अन्य भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं. मंगलवार को जारी रैंकिंग में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नौवें स्थान पर खिसक गए. कोहली 886 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार हैंं, जबकि चेतेश्वर पुजारा (766) और अजिंक्य रहाणे (726) भी बल्लेबाजी सूची में क्रमश: आठवें और 10वें स्थान पर कायम हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं.

बाबर को मिला फायदा
बुमराह गेंदबाजों की Test ranking में एक स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर खिसक गए, जबकि रवींद्र जडेजा ऑलराउंडरों की सूची में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं. साउथैंप्टन में ड्रॉ टेस्ट के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर वापसी की, जबकि इंग्लैंड की स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन की अनुभवी तेज गेंदबाजी जोड़ी को भी फायदा हुआ है.

ब्रॉड को भी फायदा
ब्रॉड दूसरे टेस्ट में 56 रन देकर चार विकेट चटकाने के बाद एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि 60 रन देकर तीन विकेट हासिल करने वाले एंडरसन दो स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर हैं. इंग्लैंड की पारी में 28 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मुहम्मद अब्बास दो स्थान के फायदे से आठवें पायदान पर हैं.

टॉप पर इंडिया
बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड के जैक क्रॉले 53 रन की पारी के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ 81वें स्थान पर हैं. ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और कप्तान जो रूट ने अपना क्रमश: सातवां और नौवां बरकरार रखा है. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत 360 अंक के साथ शीर्ष पर है, जबकि उसके बाद ऑस्ट्रेलिया (296) का नंबर आता है. इंग्लैंड 279 अंक के साथ तीसरे, जबकि पाकिस्तान 153 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है.

Exit mobile version