Site icon Buziness Bytes Hindi

5 महीने बाद प्रैक्टिस से डरे कोहली


5 महीने बाद प्रैक्टिस से डरे कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क।टीम इंडिया के कप्तान और आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने लीग के लिए यूएई में ट्रेनिंग शुरू कर दी. वे 5 महीने बाद साथी खिलाडिय़ों के साथ नेट्स पर उतरे. उन्होंने कहा कि मैं वापसी को लेकर डरा हुआ था. मैंने 5 महीने से बल्ला नहीं उठाया था. लेकिन मैंने जितनी उम्मीद की थी, सेशन उससे काफी बेहतर रहा.

आईपीएल के पिछले सीजन में आरसीबी की तरफ से ज्यादा रन बनाने वाले कोहली ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान खुद को फिट रखने की उनकी कोशिश ट्रेनिंग सेशन में काफी काम आई. शरीर हल्का महसूस कर रहा था और नेट्स पर मेरे रिफ्लेक्स अच्छे थे.

कोहली मार्च से ही मुंबई में थे
कोहली ने नेट्स पर कुछ अच्छे शॉट्स लगाए. उनकी टाइमिंग भी अच्छी दिखी. कोहली मार्च से ही कॉम्पिटिटिव क्रिकेट से दूर हैं. जहां कुछ क्रिकेटर्स ने भारत में आउटडोर ट्रेनिंग शुरू कर दी थी, वहीं इंडियन कैप्टन मुंबई में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण घर में ही थे.

इस ट्रेनिंग सेशन में साउथ अफ्रीका के पेस अटैक डेल स्टेन और आरसीबी के क्रिकेट ऑपरेशंस डायरेक्टर माइक हेसन भी शामिल थे. हेसन को कोहली और स्टेन से बात करते देखा गया.

चहल, वॉशिंगटन सुंदर ने भी प्रैक्टिस की

Exit mobile version