Site icon Buziness Bytes Hindi

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्टों से दूर हुए कोहली

virat kohli

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की घरेलू श्रंखला के पहले दो टेस्ट मैचों से विराट कोहली ने खुद को दूर कर लिया है. इसका मतलब है हैदराबाद और विशाखापत्तनम टेस्ट मैचों में किंग कोहली का जलवा नहीं देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि विराट कोहली ने निजी कारणों से पहले दो टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस लिया है, हालाँकि शेष श्रंख्ला के लिए वो उपलब्ध रहेंगे। बोर्ड ने इस बात की जानकारी देते हुए मीडिया से कहा है कि कोहली की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए, बोर्ड ने दो मैचों के लिए कोहली की जगह किसी और के नाम का एलान भी नहीं किया है.

विराट के पहले दो टेस्ट मैचों से हटने के बाद देखना है कि उनकी जगह अंतिम 11 में किसे जगह मिलेगी और नंबर तीन पर कौन बल्लेबाज़ी करेगा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों विराट का बल्ला खूब बोलता है, उनका प्रदर्शन शानदार है. इंग्लैंड के खिलाफ 28 टेस्ट मैचों की 50 पारियों में विराट कोहली ने 42.36 की औसत से 1991 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन का उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, इंग्लैंड के खिलाफ विराट ने नौ अर्धशतक और पांच शतक लगाए हैं।

इंग्लैंड का इसबार भारत दौरा काफी लम्बा। सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में, तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में, चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में और पांचवां टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जायेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पहले दो टेस्ट के लिए जो टीम घोषित की है वो इस तरह है:-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, जसप्रित बुमरा (वीसी), कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान।

Exit mobile version