Site icon Buziness Bytes Hindi

कोहली पूरी शृंखला से बाहर, बंगाल के आकाशदीप को मिला मौका

virat kohli

लीजिये, इस बात का कन्फर्मेशन हो गया कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रंखला में नहीं खेलेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ श्रंखला के शेष तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का आज एलान हो गया है और उसमें विराट का नाम नहीं है. इसका मतलब जो अटकलें पहले से चल रही थीं वो सही साबित हुईं। वहीँ श्रेयस अय्यर भी शेष श्रंखला के लिए टीम से बाहर हो चुके हैं, अलबत्ता चोटिल जडेजा और के राहुल की वापसी हुई है लेकिन उनका मैच खेलना उनके फिटनेस टेस्ट पास करने पर ही निर्भर करेगा। टीम में एक नया चेहरा शामिल किया गया है. बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है.

टीम के सिलेक्शन पर चयनकर्ताओं की कल मीटिंग हुई थी और आज टीम की घोषणा कर दी गयी. कोहली और श्रेयस अय्यर के टीम से बाहर जाने पर सबसे बड़ी राहत सरफ़राज़ खान को मिली है, उनकी टेस्ट टीम में जगह बरकरार है और साथ में ये उम्मीद भी कि इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिले। बता दें कि शृंखला का तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जायेगा। दूसरे टेस्ट में आराम करने वाले मोहम्मद सिराज की भी टीम में वापसी हुई है।

बंगाल के 27 साल के मीडियम पेसर आकाश दीप को घरलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने का इनाम मिला है. आकाशदीप ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 5 इनिंग्स में 13 विकेट हासिल किए थे. 29 फर्स्ट क्लास मैचों में आकाश दीप ने 23 की औसत से 103 विकेट हासिल किए हैं. टीम इंडिया में इस तरह बंगाल के दूसरे पेसर ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है , मुकेश कुमार पहले से ही टीम में मौजूद हैं.

टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), केएल राहुल (फिटनेस), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), अश्विन, रवींद्र जडेजा (फिटनेस), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप.

Exit mobile version