Kodak ने स्मार्ट TV किए लॉन्च, कीमत 6,499 रुपये से शुरू!

टेक्नोलॉजीKodak ने स्मार्ट TV किए लॉन्च, कीमत 6,499 रुपये से शुरू!

Date:

टेक डेस्क। Kodak ने Kodak SE TV सीरीज के तहत तीन स्मार्ट TV पेश कर दिया है। ये स्मार्ट टीवी डिस्प्ले और ऑडियो के मामले में एक दूसरे से बढ़कर है। इन स्मार्ट टीवी की कीमत 6,499 रुपये से शुरू है।

Kodak SE TV सीरीज कीमत

Kodak SE TV सीरीज के 24 इंच मॉडल की कीमत 6,499 रुपये, 32 इंच की कीमत 9,499 रुपये और 40 इंच की कीमत 15,999 रुपये है। इन स्मार्ट टीवी को ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद सकते है।

Kodak SE TV सीरीज स्पेसिफिकेशंस

Kodak SE TV सीरीज में 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच स्क्रीन साइज के ऑप्शन है। 24 इंच और 32 इंच एचडी रेजोल्यूशन है और 40 इंच FHD रेजोल्यूशन मिलेगा। इन तीनो स्मार्ट टीवी में Dolby Digital Plus और DTS TruSurround का सपोर्ट है।

Kodak SE TV सीरीज में क्वाड कोर प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 512MB RAM और 4GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल जाएगी। ये स्मार्ट टीवी Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके अलावा, वाई-फाई, ब्लूटूथ, मीराकास्ट, यूएसबी 2.0 और HDMI पोर्ट जैसे फीचर्स भी इसमें है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related