टेक डेस्क। KNYUC MART Small Electric Handy Room Heater – सर्दियों के मौसम में घर को गर्म रखने के लिए लोग हीटर्स का इस्तेमाल करते हैं, इससे कमरे में गर्मी हो जाती है। लेकिन इन्हें खरीदना काफी महंगा भी पड़ता है साथ ही बिजली की खपत ज्यादा हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी पोटेबल हीटर देख रहे है जो की किफायती कीमत में खरीदा जा सके तो KNYUC MART Small Electric Handy Room Heater बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इस हीटर को plug-in हीटर कहते हैं, क्योकि ये सीधे पावर सोर्स से जोड़ा जाता है साथ ही इन्हे दीवार पर लगा दिया जाता है। KNYUC MART Small Electric Handy Room Heater मॉस्किटो रेपेलेंट मशीन जैसे नजर आते हैं लेकिन ये काफी गर्माहट जनरेट करता है। थोड़े से इस्तेमाल में आपको कमरे में अच्छी खासी गर्माहट मिल जाएगी। आप इसे अमेजन से खरीद सकते हैं।
कीमत की बात करे तो ग्राहक इसे सिर्फ ₹669 में खरीद सकते हैं, लेकिन ये असल कीमत नहीं है। इसकी असल कीमत ₹1000 है लेकिन 33 परसेंट का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिवाइस के ऊपर स्विच बटन देखने को मिलेगा और एडजेस्टेबल थर्मोस्टेट के साथ ही सेफ्टी प्रोटेक्शन भी मिल जाएगी। इसका इस्तेमाल स्टडी रूम, लिविंग रूम बाथरूम और बेडरूम में किया जा सकता है।

