जाने भारत एक ऐसे किले के बारे में जहां रहते है हज़ारों लोग वो भी बिना किराए दिए

ट्रेवलजाने भारत एक ऐसे किले के बारे में जहां रहते है हज़ारों...

Date:


जाने भारत एक ऐसे किले के बारे में जहां रहते है हज़ारों लोग वो भी बिना किराए दिए

लाइफस्टाइल डेस्क। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसे शहर के बारे में बताएंगे जो की अपनी विरासत के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है | और उस शहर का नाम है राजस्थान का जैसलमेर, ये जगह रेगिस्तान थार में बसा हुआ है।

इस शहर के बारे में ये कहा जाता है की महाभारत युद्ध के बाद बहुत सी संख्या में यादव यहां आकर बस गये थे | जैसलमेर की स्थापना 12 वीं शताब्दी में हुई थी, ये स्थापना यदुवंशीयों द्वारा की गई थी। लेकिन जैसलमेर किले  को राजा रावल जैसल ने 1156 में बनवाया था |  जैसलमेर  हवेलियां, जैन मंदिरों और किले के लिए विश्व विख्यात है और यही कारण है की उसका नाम यूनेस्को में लिखा गया है | 

क्या आपको पता है जैसलमेर को ज़िंदा किला के नाम से भी जाना जाता है इसको ऐसा इसलिए बोलै जाता है क्योकि बहुत सी हवेलियां को होटल में बदल दिया गया है, लेकिन जैसलमेर का किला अभी भी अपने पुरातन रूप में है | इस किले में 4 हजार से अधिक लोग रहते हैं और उसमे से 1 हजार से अधिक लोग मुफ्त में रहते हैं। 

See also: विचार चित्रण – ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है !!

राजा रावल जैसल सेवादारों की सेवा से प्रसन्न होकर उन्होंने सेवादारों को 1500 फीट लंबा किला दिया था और उस समय से सेवादारों के वंशज जैसलमेर किले में मुफ्त में रहते हैं।

जैसलमेर किला 16,062 वर्ग मील में फैला हुआ है, 99 बुर्ज अर्थात गढ़ हैं और  250 फिट लंबा है। किले की दीवार पीले बलुआ पत्थरों की है और छत तकरीबन 3 फ़ीट कीचड़ से ढ़का है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related