Site icon Buziness Bytes Hindi

जानिए इस गणेश चतुर्थी किन तीन राशियों पर बरसेगी गणपति बाप्पा की कृपा


जानिए इस गणेश चतुर्थी किन तीन राशियों पर बरसेगी गणपति बाप्पा की कृपा

देवो के देव गणपत्ति बाप्पा की पूजा का महत्व अलग ही है। 10 सितम्बर से गणपत्ति बप्पा सबके घर में विराजमान हो ही चुके है, चारो ओर गणेश चर्तुथी की धूम आपको देखने को मिल ही रही होगी। किसी भी काम को शुरू करने या पूजा-विधान के आरम्भ से पहले गणपति की पूजा का अहम स्थान है और इन्हे विघ्नहर्ता भी कहा जाता है क्योकि गणपति की पूजा मात्र करने से ही व्यक्ति के आधे कष्ट और दुःख ख़तम हो जाते है। 

गणेश चतुर्थी के दिन सभी के लिए मंगलमयी है और आप बप्पा की पूजा आराधना करके अपने जीवन में रिद्धि-सिद्धि का आगमन भी कर सकते है। गणेश भगवान की पूर्ण श्रद्धा ओर समर्पण के साथ पूजा करके आप अपने मनचाहे इच्छाओ की पूर्ति कर सकते है। यह गणेश चतुर्थी आपके जीवन में खुशहाली ओर तरक्की के नए रास्ते लेकर आया है जो आपके जीवन को और बेहतर बनाएगी। 

ज्योतिष शास्त्र के तहत यह गणेश चतुर्थी 12 में से कुछ विशेष राशियों को अधिक लाभ देगा। 3 रशिया जो भगवान गणेश की अति प्रिय है उनके लिए बप्पा की पूजा करना काफी मंगलमयी हो सकता है। क्या आप भी उन तीन राशियों में तो नहीं? आइये जानते है किन तीन राशियों पर बरसेगी गणपति बप्पा की अधिक कृपा-

Read also: प्रणति राय प्रकाश ने बचपन की गणेश चतुर्थी की यादें ताजा कीं

यह राशि भगवान गणेश की प्रिय राशियों में से एक है जो अधिक बुद्धिमान ओर साहसी होते है। ज्योतिषी के अनुसार मेष राशि के लोगो को भगवान गणेश की पूरे श्रद्धा के साथ पूजा करनी चाहिए ताकि उन्हें जीवन में सफलता ओर आत्मविश्वास में वृद्धि मिल सके।

इस राशि के लोग काफी उदार और बुद्धिमान होते है जो किसी भी कार्य को अपने कुशलता से पूरा करते है। इस साल गणेश चतुर्थी के दिनों में इस राशि के लोग भगवान गणेश को खुश कर विशेष लाभ पा सकते है। यदि आप विद्यार्थी है तो गणेश भगवान की पूजा कर आसानी से सफलता पा सकते है। 

Read also: सरदारनी अमनदीप सिद्धू ने घर पर गणेश चतुर्थी मनाने की अपनी योजना साझा की

ज्योतिर्विदों के अनुसार मकर राशि के लोग काफी मेहनती और समझदार होते है और इस गणेश चतुर्थी उन पर भगवान गणेश की अधिक कृपा बरसेगी जिससे वे अपने क्षेत्र में सफलता पा सकते है। गणेश भगवान की पूजा करके इस राशि के जातक धन और बुद्धि की प्राप्ति कर सकते है।  

Exit mobile version