Site icon Buziness Bytes Hindi

जानिए पैसा कहाँ से आना है और कहाँ जाना है

budget

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किया गया बजट चुनावी साल होने के चलते अंतरिम बजट था। वहीँ मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये आखिरी बजट भी था। बजट में वित्त मंत्री ने कई योजनाओं में आवंटन को बढ़ाया। बजट में बताया गया है कि सरकार के पास पैसा कहां-कहां से आएगा और कहां कहाँ पर खर्च होगा। बजट आबंटन की बात करें तो सबसे ज्यादा 6.2 लाख करोड़ रुपये रक्षा मंत्रालय को आबंटित हुए हैं। वहीँ 2.78 लाख करोड़ का आवंटन रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवेज मंत्रालय को, रेल मंत्रालय को 2.55 लाख करोड़ और कंज्यूमर अफेयर्स, फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन को 2.13 लाख करोड़ रूपये का आबंटन किया गया है।

यहाँ से आएगा पैसा
सरकार के पास सबसे ज्यादा 28 फीसदी पैसा उधारी और दूसरी लायबिलिटीज से आने की बात कही जा रही है। इसके बाद 19 फीसदी पैसा आयकर से आएगा। 18 फीसदी पैसा GST और दूसरे करों से आएगा वहीँ 17 फीसदी पैसा कॉरपोरेट टैक्स से आएगा। नॉन टैक्स रीसिप्ट्स से 7 फीसदी पैसा आएगा। केंद्रीय एक्साइज ड्यूटीज से 5 फीसदी पैसा आएगा। कस्टम से 4 फीसदी पैसा आएगा और नॉन-डेट कैपिटल रीसिप्टस से 1 फीसदी पैसा आएगा।

यहाँ पर जायेगा पैसा
बजट दस्तावेज में बताया गया कि सरकार का सबसे ज्यादा 20 फीसदी पैसा ब्याज के भुगतान में जायेगा। राज्यों की टैक्स और ड्यूटीज हिस्सेदारी देने में 20 फीसदी हिस्सा जाएगा। सेंट्रल सेक्टर स्कीम्स में 16 फीसदी पैसा जाएगा। केंद्र द्वारा स्पांसर्ड स्कीम्स में 8 फीसदी पैसा जाएगा। डिफेंस में 8 फीसदी ही जाएगा। फाइनेंस कमिशन और दूसरे ट्रांसफर्स में 8 फीसदी जाएगा। दूसरे खर्चों में 9 फीसदी जाएगा वहीँ सब्सिडीज 6 फीसदी में और पेंशन में 4 फीसदी जाएगा।

Exit mobile version