Site icon Buziness Bytes Hindi

Aaj ka Rashifal 01 July 2022: जानिए आज एक जुलाई को क्या कहता है आपका राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन कुछ उलझनों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन  दोस्तों के साथ खाली समय व्यतीत करने में ना पड़े। मन में उलझनों के कारण निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। भाई व बहन में से किसी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ पुरानी चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी और आपका रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है। 

Read also: 2022 का आगाज मेष राशि को देने वाला है कुछ विशेष, जानिए अपना साल भर का राशिफल

वृष (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे और कई काम एक साथ हाथ में आने से व्याग्रता बढ़ सकती है। लेकिन फिर भी यह सोचना होगा किसे पहले करूं या किसे बाद में। यदि साझेदारी में किसी कार्य को चलाया हुआ है तो उसमें मन मुताबिक लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कोई कानूनी कार्य परेशान करेगा। जिसके लिए किसी से समझौता करना पड़ सकता है। परिवार में जमीन जायदाद से संबंधित बंटवारा हो ,तो उसमें बड़ों के बीच बोलने से बचना होगा। जीवनसाथी से चल रहा वादविवाद समाप्त होगा। किसी नए कार्य में निवेश में परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। लोगों की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा। अपने काम में ही लगे रहना होगा।

कर्क (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है। लेकिन किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपका कोई दोस्त मदद मांग सकता है। 

सिंह (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि वाला होगा। भाई बहनों के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को योजना का लाभ मिलेगा। जो लोग उधार लेने की सोच रहे हैं। उन्हें वह आसानी से मिल जाएगा। कुछ दान पुण्य के कार्यों में भी हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आलस्य भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। विद्यार्थियों अगर किसी परीक्षा को देने जा रहे हैं तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही बाधा मित्र की मदद से समाप्त होगी।

तुला (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं बाद में पछतावा हो सकता है। शरीर में चुस्ती फुर्ती भरपूर रहेगी। जिसके कारण लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने के प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन में समस्याएं समाप्त होंगी। 

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन खर्चों में बढ़ोतरी वाला होगा। व्यापार की कुछ बाधाओं से चलते कुछ काम लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों के लिए परेशानी भरा रहेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में संयम बनाए रखना होगा। तभी उससे बाहर आसानी से निकल पाएंगे। 

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को मनचाहा परिवर्तन होगा। यदि पहले कभी किसी को धन उधार दिया तो वह वापस मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने पर विचार कर सकते हैं। किसी नए कार्य में निवेश करेंगे तो वह लाभदायक रहेगा। 

मकर (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु परेशान करेंगे। लेकिन नौकरी से जुड़े जातक की अधिकारी से बहसबाजी हो सकती है। अपने धन का भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जायेंगे तो यह लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा। कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। 

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजना को लांच करेंगे। जिनका लाभ मिलेगा और  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के करियर में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। बेवजह किसी से बहसबाजी पड़ने में बचना होगा। रूखा व्यवहार परेशानी का कारण बन सकता है। अपने साथी से बातचीत करते हुए कुछ बातों को छुपाना होगा,नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

Read also: Aaj ka rashifhal 22 June 2022: मेष राशि में राहू मिथुन में सूर्य, आज ऐसा रहेगा कुंभ और मीन राशि वालों का दिन

मीन (Pisces Daily Horoscope)

आर्थिक स्थिति को लेकर आज दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन परेशान हो सकता है। लेकिन रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थी के लिए किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का उत्तर अवसर है। जल्दबाजी में किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश किया तो नुकसान उठाना पड़ेगा। बिना सोचे समझे किसी से धन उधार लेने से बचना होगा।

Exit mobile version