Site icon Buziness Bytes Hindi

Aaj Ka Rashifal 27 June 2022: जानिए क्या कहते हैं आज सप्ताह के पहले दिन आपकी राशि के सितारे

मेष (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। हर मामले में आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ना होगा। यदि किसी के भरोसे किसी कार्य में निवेश किया,तो वह परेशानी भरा हो सकता है।  कुछ घरेलू मसले भी सुलझ जाएंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के शादी की बात चल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति की सूचना सुनने को मिल सकती है। 

Read also: Today Horoscope: किसको होगा आज ससुराल पक्ष से लाभ, किसे मिलेगा भौतिक सुख बता रहे हैं सितारे

वृष (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संतान और भाई-बहन के लिए कुछ सोच विचार करेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा। कोई जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद आज फिर से उठेगा। उसमें आपको राहत नहीं मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा। 

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)

अपने में ही खोए रहेंगे,जिसके कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अधिकारी खुश रहेंगे। आज अचानक धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी नई योजना का पता चल सकता है।

कर्क (Cancer Daily Horoscope) 

आज कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। किसी ना किसी व्यावसायिक अनुबंध से जुड़े रहेंगे। इसमें भाग्य भरपूर साथ देगा। किसी मामले में विशेषज्ञ से सलाह की आवश्यकता होगी। आज मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों से काम निकलवा सकेंगे। लेकिन परिवार में आपसी कलह से मन दुखी रहेगा। 

सिंह (Leo Daily Horoscope)

आज किसी कार्य में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कोई कोर्ट कचहरी अथवा कानून से संबंधित मामला है तो उसमें सावधान रहना होगा। मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। संतान को कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे,जिन पर वह खरे उतरेंगे। यदि किसी से धन उधार लिया था,तो उसे चुकाना मुश्किल होगा। सावधान रहना होगा।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। गृहस्थ जीवनजी रहे लोगों में सामंजस्य रहेगा। अपने किसी मित्र की मदद से आगे बढ़ेगे। आज किसी निवेश संबंधी योजना में धन का निवेश नहीं करना है।

तुला (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे और पिछले रुके कार्य पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी तो वह काफी हद तक समाप्त होगी। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी होगी। कुछ खर्च का बोझ बढ़ सकता है। 

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)

आज जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचना होगा। वह बाद में नुकसानदायक होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ आलोचक आलोचना करने में लगे रहेंगे। कामकाज में स्थिति पहले से बेहतर होगी। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को लाभ होगा। किसी को धन उधार दिया वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से झड़प हो सकती है।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी महत्वपूर्ण जगह घूमने का मौका मिलेगा। संतान द्वारा कोई सपना पूरा होगा। पिताजी से बातचीत करते समय उनकी बातें सुननी व समझनी होगी। भाइयों से चल रहे वाद विवाद आज समाप्त होगा। दिन का कुछ समय मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत होंगे।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। अपने अधिकारियों को उल्टा या अपशब्द बोलने से बचना होगा। मॉ द्वारा कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जिन्हें समय रहते पूरा करेंगे। काफी समस्याओं को आसानी से हल करेंगे। धन के निवेश करने की योजना फलीभूत होगी। सरकारी योजना में धन निवेश बेहतर रहेगा।

Read also: Horoscope Today: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे,इस राशि के लोगों को होगी धन की प्राप्ति

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों द्वारा नया पदभार सौंपा जाएगा। यदि किसी नए कार्य में हाथ डालेंगे तो उसे पूरा कर लेंगे। अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा। वह छवि खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आमदनी के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। 

मीन (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ खर्चा भरा रहेगा। वस्त्रों अथवा अन्य चीजों की खरीदारी पर धन व्यय करेंगे। काफी समय बाद किसी मनपसंद कार्य को करने का मौका मिलेगा। जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनबन की स्थिति समाप्त होगी। यदि शरीर में कुछ कष्ट चल रहे थे तो उनसे राहत मिलेगी।

Exit mobile version