Site icon Buziness Bytes Hindi

अदरक खाने का सही तरीका क्या होता है जानिए

अदरक एक कच्चा मसाला है जिसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसके गुणों और पोषक तत्वों के कारण इसे एक शक्तिशाली जड़ी बूटी माना जाता है। अगर अदरक के पोषक तत्वों की बात करें तो यह कार्बोहाइड्रेट (18 ग्राम प्रति 100 ग्राम), प्रोटीन 2 ग्राम प्रति 100 ग्राम), विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे आवश्यक तत्वों का भंडार है।

इसके औषधीय गुण गंभीर बीमारियों सहित जीवनशैली से जुड़ी कई सामान्य समस्याओं को रोकने और ठीक करने में मदद कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि अदरक में पेट की बीमारियों को ठीक करने, वजन कम करने, सर्दी-खांसी से राहत देने और रक्तचाप को नियंत्रित करने की शक्ति होती है। आपको बस यह जानना होगा कि अदरक का उपयोग कैसे करना है। फैट टू स्लिम की निदेशक, पोषण विशेषज्ञ और आहार विशेषज्ञ शिखा अग्रवाल शर्मा अदरक खाने के फायदे और इसे खाने का सही तरीका बता रही हैं।

पाचन क्रिया बेहतर हो जाती है, दर्द दूर हो जाता है

अदरक में ‘जिंजरॉल’ नामक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसे खाने से गैस, एसिडिटी, पेट फूलना या सूजन, एसिड बनना आदि से राहत मिलती है। इसमें ‘शोगोल’ नामक शक्तिशाली पदार्थ होता है, जो दर्द को कम करने में मदद करता है।

सर्दी-खांसी और इंफेक्शन का रामबाण इलाज

अदरक का उपयोग खांसी, सर्दी और फ्लू के लिए प्राकृतिक उपचार के रूप में किया जाता है। अदरक में मौजूद शक्तिशाली यौगिक वायरस से लड़ने और संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट का खजाना, बीपी को करें कंट्रोल

अदरक में पाया जाने वाला पोटेशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की आंतरिक संरचना को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और विभिन्न बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकते हैं।

तनाव कम करें, आंखों की रोशनी बढ़ाएं

अदरक का सेवन मानसिक तनाव को कम करने और आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, अदरक में पाए जाने वाले विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करें

अगर आप अदरक का नियमित रूप से सेवन करते है तो इससे आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है . अदरक का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है क्योंकि यह पाचन के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

अदरक का सेवन करने का सही तरीका

खाने में डालने के अलावा आप अदरक का एक टुकड़ा उबालकर चाय में मिला सकते हैं और इसमें शहद या नींबू मिलाना न भूलें।

अदरक का उपयोग आप चटनी या अचार के रूप में कर सकते हैं

अदरक के टुकड़े को सुखाने से इसमें विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है।

ताजा अदरक सबसे अच्छा है, क्योंकि इससे आपको इसके सभी पोषक तत्व मिलते हैं।

ताजे अदरक के टुकड़ों को ब्लेंडर में पीसकर उसका रस निकाल लें और खाने से पहले इसे पी लें।

सलाद में अदरक मिलाने से खाने का स्वाद बेहतर हो सकता है और स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकता है.

सुबह खाली पेट अदरक का जूस पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और आपके शरीर को स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

Exit mobile version