Site icon Buziness Bytes Hindi

जानिए क्या है राज बब्बर की दिलचस्प जिंदगी की कहानी

Raj Babbar Birthday: बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर का आज जन्मदिन है ,वो एक ऐसे एक्टर है जिनकी गिनती इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स में होती है। आपको बता दे कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 70 के दशक में की थी. लेकिन 1980 में आई फिल्म ‘इंसाफ का तराजू‘ से सुर्खियों में आईं। इस फिल्म के हिट होने के बाद वह स्टार बन गए। और फिर ‘निकाह‘, ‘मैं आवारा हूं’ जैसी कई हिट फिल्में देनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं, उन्हें ‘नमक हलाल‘ में भी कास्ट किया गया था। 1982 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, परवीन बाबी, शशि कपूर और स्मिता पाटिल अहम भूमिका में थे। लेकिन ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से उनके हाथ से ये फिल्म निकला गई थी . आज उनके 71वें जन्मदिन के मौके पर चलिए इस विषय पर चर्चा करते है.

दरअसल, डायरेक्टर प्रकाश मेहरा ने ‘नमक हलाल’ में अमिताभ बच्चन के साथ विनोद खन्ना को लेने का प्लान बनाया था। लेकिन अक्षय खन्ना के पिता ने उनके रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. ऐसे में डायरेक्टर ने फिर सोचा कि वह उनकी जगह राज बब्बर को कास्ट करेंगे। उसने राज को भी बुला लिया. लेकिन अभिनेता मेहरा जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ काम करने से डर रहे थे और इस प्रस्ताव से खुश नहीं थे।

राज बब्बर 100 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे

हुआ ये था कि पहले प्रतीक बब्बर के पिता दिलीप कुमार की फिल्म का हिस्सा बने थे, लेकिन आखिरी वक्त में बात नहीं बन पाई. तो राज दुविधा में थे . उन्होंने प्रकाश से पूछा कि क्या उन्हें एक साल के लिए मुंबई में रहने के लिए जगह मिल सकती है। इसके बाद मेकर्स ने उन्हें फ्लाइट के टिकट भेजे और राज बब्बर सिर्फ कुछ रुपय लेकर ही मुंबई आ गए थे । तब उनके पास एक स्कूटर था. जिसे उन्होंने बेच दिया था और उससे जो पैसे मिले थे वो उसने अपनी पत्नी को दे दिए थे. उस समय उनकी बेटी का जन्म हुआ ही था.

राज बब्बर की हैंडआउट फिल्म

जब राज बब्बर को लग रहा था कि सब कुछ ठीक चल रहा है, तो राज को ‘नमक हलाल’ से बाहर कर दिया गया। क्योंकि कई लोग उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे. इसके बाद राज प्रकाश मेहरा से कहते हैं कि उन्होंने उनके साथ काम करने का वादा किया था। उन्हें कम से कम एक साल तक मुंबई में रहने की इजाजत दी जानी चाहिए. इसके बाद प्रकाश मेहरा राजी हो गये. अब जो रोल इनको मिलने वाला था. मेकर्स ने उनके लिए शशि कपूर को कास्ट किया। इसमें परवीन, स्मिता और अमिताभ के साथ शशि के किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया.

Exit mobile version