जाने क्या कहते हैं शेयर बाजार की दिशा पर विशेषज्ञ

बिज़नेसजाने क्या कहते हैं शेयर बाजार की दिशा पर विशेषज्ञ

Date:

व्यापार:- डगमगाते शेयर बाजार के बीच शेयर बाजार की दिशा को लेकर खबर आई है कि वैश्विक बाजार का रुख मुद्रास्फीति, औद्योगिक उत्पादन के आंकडे और कंपनियों के तिमाही नतीजे से तय होंगे। शेयर मार्केट की दिशा के संदर्भ में विशेषज्ञ का कहना है कि कि सप्ताह के दौरान वैश्विक स्तर पर भी कई वृहद आर्थिक आंकड़े आने हैं जिसकी वजह से बाजारों में उतार-चढ़ाव कायम रह सकता है।

जानकारों का मानना है कि देश महंगाई से ताहिमाम कर रहा है। आय दिन शेयर बाजार नीचे खिसक रहा है। वही आरबीआई की रेपो रेट भी अब बढ़ चुकी है। जिसके बाद अब यह उम्मीद है कि आगामी समस में शेयर बाजार में गिरावट जारी रहेगी। 
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने बाजार की दिशा के संदर्भ में कहा है कि आगामी समय मे डॉलर इंडेक्स का उतार चढ़ाव और कच्चे तेल के दाम प्रभावित रहेंगे। वही 11 मई को अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़े आने हैं, जबकि 12 मई को भारत के महंगाई और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आने हैं। जिसके बाद निश्चित तौर पर बाजार में बदलाव देखने को मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related