लाइफस्टाइल डेस्क। Tomato Side Effects – खट्टे-मीठे टमाटर ज्यादातर हर खाने में इस्तेमाल होते है, ये आपको सलाद और पकवान में दिख ही जाएंगे। कुछ लोगो को तो कच्चे टमाटर खाना काफी पसंद होता है, लेकिन इसको जरुरत से ज्यादा खाने से काफी नुकसान पहुंचाने लगता है।
हलाकि, टमाटर में कई लाभकारी चीजे होती है, ये विटामिन-सी का एक समृद्ध स्रोत है और इसमें लाइकोपीन होता है जो सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव का जोखिम कम कर सकता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान देने लगता है।
Read also: Tomato for instant glow: इंस्टेंट ग्लो के लिए टमाटर का करे इस्तेमाल
आज हम आपको यहां ज़्यादा टमाटर खाने के नुकसान के बारे में बातएंगे, चलिए जानते है –

ज़्यादा टमाटर खाने से त्वचा संबंधी दिक्कतें होने लगती है, जब हम ज्यादा टमाटर खा लेते है तो ये लाइकोपेनोडर्मिया को बढ़ावा देता हो जिसके कारण त्वचा के रंग में बदलवा आने लगता है और त्वचा संबंधी दिक्कतों से जूझना पढता है।
टमाटर में हिस्टामाइन नमक कंपाउंड होता है, जो खांसी, छींक, त्वचा पर चकत्ते और गले में खुजली जैसे रिएक्शन दे सकता है। इसीलिए जरूरत से ज्यादा टमाटर का सेवन ना करे।
Read also: फेशियल के लिए महंगी क्रीम की नहीं टमाटर की जरूरत है , जाने ये देसी नुस्खा
ज़्यादा टमाटर खाने से कई बार जोड़ों की सूजन और दर्द की समस्या होने लगती है। इसीलिए अगर आपको जोड़ों के दर्द की परेशानी है तो टमाटर का सेवन सीमित मात्रा में करे।
टमाटर एसीडिक होता है, इसके ज्यादा सेवन से सीने में जलन या एसिड रीफ्लक्स की समस्या हो सकती है। अगर आपको एसीडिटी रहती है, तो इसका सेवन ज्यादा न करे।

