रिश्ते:- आज के समय मे लिव इन रिलेशनशिप में रहना आम बात हो गई है। लोग अपने पार्टनर को समझने के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं और उनके साथ अपने जीवन के उतार चढ़ाव को देखते है। लेकिन वास्तव में लिव इन मे रहना कोई आम बात नहीं है यह दोनो पार्टनर के लिए काफी मुश्किल होता है और अगर इसमे दोनो कुछ रूल्स नहीं बनाते हैं तो यह उनके रिश्ते के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर किन स्टेप को फॉलो कर हम लिव इन रिलेशनशिप को बेहतर तरीके से जी सकते हैं।
रात को गुस्सा करने से बचें:-
जब दो पार्टनर लिव इन रिलेशनशिप में हो तो उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि वह रात में सोने से पहले अपने पार्टनर से झगड़ा न करें। क्योंकि जब आप लड़ाई करके सोते हैं तो यह आपकी दूसरी सुबह भी खराब कर देता है और आपका स्वभाव पूरे दिन चिड़चिड़ा रहता है। अगर आप रोज अपने पार्टनर से सोने के समय गुस्सा करते हैं तो यह आपके रिश्ते में दरार लाता है और आप दोनो का रिश्तालम्बे समय तक नहीं टिक पाता है।
घर को सामना को सही से रखें:-
कई लोगो की आदत होती है कि वह घर के सामान को चितर वितर करके रखते हैं। वही कई लोगो को घर का सामना सुनिश्चित तरीके से रखना पसंद होता है। लिव इन मे रह रहे पार्टनर को यह याद रखना चाहिए कि उनका पार्टनर कैसा है जो घर के सामान को आपसी सामंजस्य स्थापित कर सुनिश्चित तरीके से रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके पार्टनर पर बेहतर प्रभाव डालता है और आपके रिश्ते में मजबूती आती है।
काम मे करे मदद:-
लिव इन मे रह रहे पार्टनर को यह याद रखना चाहिए कि काम कोई एक पार्टनर न करें। दोनो को आपस मे काम बांट लेना चाहिए और एक दूसरे के साथ मिलजुलकर काम करना चाहिए। जब आप मिलजुलकर घर का काम करते हैं तो इससे आपका रिश्ता भी मजबूत होता है और आपके बीच एक बेहतर समझ स्थापित होती है जिससे आपका रिश्ता लम्बे समय तक चलता है।
पर्सनल स्पेस का रखे खयाल:-
माना रिलेशनशिप में होना बेहद जरूरी है और अपने पार्टनर को समय देना भी आवश्यक है लेकिन इन सबसे ज्यादा जरूरी है पर्सनल स्पेस। अपने पार्टनर को इतना स्पेस अवश्य दे कि वह अपने लिए वक्त निकाल सके और स्वयं के साथ समय बिता सके। यदि आप अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस देते हैं तो यह आपके रिश्ते में मजबूती लाता है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह आपके रिश्ते को प्रभावित करता है और आपका रिश्ता खराब हो जाता है।

