Site icon Buziness Bytes Hindi

जानिए ये नुस्खे, अगर आती है सफर के दौरान उल्टियां ?


जानिए ये नुस्खे, अगर आती है सफर के दौरान उल्टियां ?

कहते है इंसान के बस में रहे तो वह सारी चीजों पर लगाम लगा सकता है, लेकिन सफर के दौरान उल्टियां आने से आपका घूमना-फिरना बेकार हो सकता है। कई लोगों को घूमने-फिरने का शौक होता है लेकिन यात्रा करते वक्त इंसान उल्टियां आने से अपने इस शौक को पूरा नहीं कर पाते।

सफर के दौरान उल्टियां तथा सिरदर्द होने से हम सफर का पूरा लाभ नहीं ले पाते है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो चलिए हम आपको बताते है कुछ घेरलू नुस्खे के बारे में, जिन्हे अपनाकर आप सफर के दौरान उल्टियां आने की समस्या को अलविदा कह सकते है। चलिए कुछ घेरलू नुस्खों पर एक नजर

अदरक : अगर यात्रा करते वक्त आपका भी जी मचलने लगे तो आप भी अदरक की गोलियां, टॉफी या फिर अदरक की चाय का सेवन कीजिए। इससे उल्टियां आना बंद हो जाएगी।

मिंट तेल फायदेमंद : रुमाल पर मिंट के तेल की कुछ बूंदे छिडक़े तथा यात्रा के दौरान उसे सूंघते रहे। इसके अलावा आप मिंट की चाय का सेवन भी कर सकते है। इससे काफी आराम मिलेगा।

गानें सुने : कुछ लोग सफर करते वक्त कुछ न कुछ पढ़ते या लिखते रहते हैं। ऐसा बिल्कुल न कीजिए। इससे बेहतर होगा कि आप गाने सुन लीजिए।

ताजी हवा : यात्रा करते वक्त सिर को पीछे रखकर आराम की मुद्रा में बैठे। खिडक़ी की तरफ बैठे इसे आपको ताजी हवा मिलेगी।

Exit mobile version