10 मार्च को Noida जा रहे हैं तो पहले जान ले ट्रैफिक प्लान, दिन में इन मार्ग पर रहेगा प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश10 मार्च को Noida जा रहे हैं तो पहले जान ले ट्रैफिक...

Date:


10 मार्च को Noida जा रहे हैं तो पहले जान ले ट्रैफिक प्लान, दिन में इन मार्ग पर रहेगा प्रतिबंध

नोएडा। अगर 10 मार्च यानी गुरुवार को नोएडा (Noida) जाने की सोच रहे हैं तो कृपया पहले जिले का रूट प्लान जान ले। जिले में कई स्थानों पर चार पहिया वाहनों को यातायात के लिए प्रतिबंधित किया गया है। 10 मार्च को प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election) की मतगणना होगी। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार 10 मार्च गुरुवार की सुबह 4 बजे से मतगणना की समाप्ति तक फूल मंडी परिसर की बाउंड्री से लगी चारों सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान कुलेसरा से फेस टू नोएडा की ओर आने वाले वाहन हिंडन पुल से आगे एसएससी कंपनी तिराहे से बाये मुड़कर, सैफकोन ही ग्रेटर कंपनी तिराहा से दाहिने मुड़कर बी ब्लॉक सेक्टर 88 चौराहे से होते हुए लावा कंपनी तिराहा और अन्य संपर्क मार्गों से डीएससी मार्ग पर आकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। गेझा तिराहे से सूरजपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन गेजा तिराहे से दाहिने मुड़कर ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। फूल मंडी तिराहे ओर आने वाले से सेक्टर 88 की ओर जाने वाले मार्ग आगे एसएससी पूर्णता बंद रहेगा। इस मार्ग से जाने वाला यातायात थाना फेस 2 तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

Read also- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सुपरटेक ईको विलेज वन पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना

मतगणना के दौरान मंडी गेट फूल गेट नंबर-1 बंद रहेगा। गेट नंबर-2 से मतगणना अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी और मीडिया कर्मी का प्रवेश रहेगा। गेट नंबर-3 बंद रहेगा। गेट-4 से वरिष्ठ अधिकारीगण प्रवेश रहेगा। गेट नंबर-5 से प्रत्याशी मतगणना स्थल पर पार्किंग व्यवस्था और एजेंट का पैदल प्रवेश रहेगा।

प्रत्याशी या पार्टी एजेंट अपने वाहनों को एसएमसी कंपनी के सामने पक्की पार्किंग में खड़ा कर, फूल मंडी गेट नंबर 5 से पैदल प्रवेश कर सकेंगे। मीडिया कर्मी फूल मंडी गेट नंबर-2 से अंदर ब्लॉक ए के सामने पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क कर पैदल जा सकेंगे। मतगणना अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी फूल मंडी गेट नंबर के अंदर ब्लॉक बी, सी, डी के सामने मतगणना स्थल फूल मंडी फेज-2 के आसपास यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related