Site icon Buziness Bytes Hindi

जानिए इंटरनेट बैंकिंग के आधुनिक फायदे


जानिए इंटरनेट बैंकिंग के आधुनिक फायदे

@Chanchal

यदि आप अबतक इंटरनेट बैंकिंग से अवगत नहीं है तो यह लेख आपके लिए हैं। इस आधुनिक समय में हम सभी घर बैठे और आसानी से ही हर चीज़ चाहते है लेकिन यदि बात करे बैंको की तो आज भी हम लोगो को लम्बी लाइनों में खड़ा हुआ पाते है केवल पैसो को डालने व निकलने के लिए। लेकिन इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आप इन सभी समस्याओ से खुद को बचा सकते है।

यदि आपका मोबाइल नंबर बैंक से रजिस्टर है तो आप भी इंटरनेट बैंकिंग के कई फायदे उठा सकते है बिना किसी परेशानी के। तो चलिए जानते है इंटरनेट बैंकिंग के आधुनिक फायदे जिसने लोगो की दिनचर्या को और भी ज्यादा आरामदायक बना दिया है:

इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा आप अपने खातों पर शेष राशि की जांच कर सकते है और अपने लेनदेन के रिकॉर्ड को आसानी से अपने डिवाइस जैसे लैपटॉप या मोबाइल में देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप मिनटों में और कहीं से भी ऑनलाइन एक नया खाता खोल सकते हैं बिना बैंक का दौरा किये हुए। 

Read Also : भारत में लगभग एक तिहाई घरेलू पीसी यूजर्स को साइबर हमलों का खतरा

इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आप आसानी से बिलों का भुगतान कर सकते है। इस आधुनिक सेवा के द्वारा पैसे और समय की काफी बचत होती है। ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप के माध्यम से आप स्वचालित रूप से बिलों का भुगतान कर सकते है एवं अपने अनुसार भुगतान शेड्यूल तय कर या auto setup payment कर सकते है। 

जब आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आप खातों के बीच जल्दी से धन हस्तांतरित कर सकते हैं। आपको व्यक्तिगत रूप से बैंक में जाने की आवश्यता नहीं होती। यह स्वचालित इंटरनेट बैंकिंग सेवा अधिक सुविधाजनक है, जिसके माध्यम से आप किसी भी अकाउंट में कही से भी पैसो का लेन देन कर सकते है। 

इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा आपके व्यक्तिगत डेटा को निजी रखा जाता है और अनाधिकृत उपयोग को रोका जाता है।  यह एक सुरक्षित और किफायती तरीका है अपने धन राशि और बैंकिंग डाटा को सुरक्षित रखने का।

Read Also : सॉफ्टबैंक ने अपने आईपीओ के साथ बाजार को बनाए रखने के लिए पॉलिसीबाजार का किया समर्थन

इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा आप अपने खाते से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर सूचनाएं प्राप्त कर सकते है। आप अपने खाते पर नवीनतम लेनदेन और शेष गतिविधि के बारे में जान सकते है। इसके साथ- साथ आप धोखा-धरी से भी बच सकते है क्यूकी खाते का अनधिकृत उपयोग होने पर आपको तुरंत ही गतिविधि की सूचना मिल जाती है, टेक्स्ट, ईमेल या फोन द्वारा आपको सूचित कर दिया जाता है।

आप भी इंटरनेट बैंकिंग के फायदों का लाभ उठा सकते है, तो देर न करे और तुरंत ही अपने निजी बैंक जाकर मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाए और तुरंत ही मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग चालू करे।  

Read Also : ओडिशा ने जुलाई में जीएसटी संग्रह में 54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

Exit mobile version