महंगाई के इस दौर में फाइनेंशियल प्लानिंग के गोल्डन रूल जरूर जान लें

बिज़नेसमहंगाई के इस दौर में फाइनेंशियल प्लानिंग के गोल्डन रूल जरूर जान...

Date:

व्यापार:- आज के समय मे हर कोई वित्तीय संकट से जूझ रहा है लोगो को कोविड के दौरान डगमगाई अर्थव्यवस्था के चलते कई अलग अलग प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कई लोगो की कोरोना के तहिमाम के बीच नौकरी चली गई है और उनपर वित्तीय संकट की गाज गिरी है। 
लेकिन आज जब महंगाई इतनी बढ़ गई है और कोविड के तांडव के बाद सभी को यह अनुमान लग गया है कि आर्थिक रूप से मजबूत होना कितना आवश्यक है तो लोग अब इस समय फाइनेंशियल प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं और अपने भविष्य को सिक्योर करने की योजना बनाएं हुए हैं। 
लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि जब आप अपना वित्तीय जीवन खुशहाल रखना चाहते हैं तो आपके जीवन मे सेविंग का क्या महत्व है और अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग अपने संकट के समय आपके लिए कितनी उपयोगी होती है। तो आइए जानते हैं फाइनेंशियल प्लानिंग करने के गोल्डन रूल….

फालतू के खर्च से करें परहेज:-

अगर आप फाइनेंशियल प्लानिंग करने का विचार कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले फालतू के खर्च से बचना चाहिए क्योंकि अपने फालतू के खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को खराब कर देते हैं और आप काफी परेशान रहते हैं। लोगो को अपना पैसा खर्च करने से पहले उसके परिणामो का खयाल रखना चाहिए और अपने अच्छे भले को ध्यान में रखते हुए पैसा खर्च करना चाहिए।

शन्ति रखे:-

कई लोगो मे शान्ति नहीं होती है और वह सफल होने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं और अपना धन खूब इन्वेस्ट करते हैं। लेकिन, कभी भी और किसी भी उपलब्धि से संतुष्‍ट न होना आपको आर्थिक रूप से कमजोर कर सकता है. बस ऊपर जाने की ललक आपको अपने भविष्‍य के बारे में सही प्‍लानिंग नहीं करने देती है. इसलिए जो आपके पास है, उस पर संतोष करें. ऐसा करने से आप अपने भविष्‍य की बेहतरीन वित्‍तीय प्‍लानिंग कर पाएंगे।

टाइम मैनेजमेंट:- 

फाइनेंशियल प्लानिंग से पहले आपको टाइम मैनेजमेंट करना आवश्यक होता है आपको हमेशा यह याद रखना चाहिए कि महीने के किस दौर में आपके पास पैसा रहता है और आप अपने पैसे का सही उपयोग कर सकते हैं वह उससे कुछ पैसा बचाकर उसकी सेविंग कर सकते हैं। अगर आप यह कर लेते हैं तो आप आसानी से अपना पैसा सेव कर सकते हैं और भविष्य में उसका उपयोग कर सकते है।

हेल्‍थ इंश्‍योरेंस जरूर लें:-

आज बीमारी के इलाज पर बहुत पैसा खर्च होता है. इसलिए स्‍वास्‍थ्‍य बीमा जरूर कराएं, ताकि अगर भविष्‍य में आप बीमार पड़ें तो आपको अपनी जेब से पैसा लगाना न पड़ें. अगर आपके पास हेल्‍थ इंश्‍योरेंस होगा तो चिंता मुक्‍त भी रहेंगे और अपना काम बिना किसी मानसिक परेशानी के करेंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related