Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने अजवाइन का सेवन करने के बेहतरीन फायदे


जाने अजवाइन का सेवन करने के बेहतरीन फायदे

अजवाइन में मौजूद औषधीय गुण इसे पाचन से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद बनाते हैं। आयुर्वेद के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा पद्धति भी इस औषधि को नियमित रूप से प्रयोग में लाने की सलाह देती है।

अजवाइन की तासीर गर्म होती है इसी वजह से यह सर्दी और इससे संबंधित बीमारियों से भी हमारी सुरक्षा करती है। आइए जानते हैं कि इस गुणकारी औषधि को किन-किन रोगों के उपचार के रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक अजवाइन से गैस्ट्रिक रस निकलता है जो पाचन को मजबूत बनाने में सहायक होता है। एसिडिटी के कारण होने वाले सीने में जलन की समस्या को दूर करने के लिए एक-एक चम्मच जीरा और अजवाइन ले लें। इसमें आधा चम्मच अदरक का पाउडर मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है। 

अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कान में जमी गंदगी के कारण होने वाली समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों के कान में दर्द हो उन्हें अजवाइन के साथ सरसो के तेल को गुनगुना करके कान में डालने से लाभ मिलता है।

अजवाइन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाई जाती है ऐसे में यह गठिया के कारण होने वाले सूजन और दर्द को कम करने में भी काफी उपयोगी है। गठिया के रोगियों को अजवाइन के चूर्ण की पोटली बनाकर सेंकने से लाभ मिलता है।

जो लोग वजन को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन कोई लाभ नहीं मिल रहा है ऐसे लोगों के लिए भी अजवाइन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ऐसे लोगों को अजवाइन का पानी पीना चाहिए, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है जिससे शरीर को कार्ब और फैट बर्न करने में लाभ मिलता है। रात भर अजवाइन को भिगो कर रखें और सुबह इसके पानी में शहद मिलाकर सेवन करें।

Exit mobile version