Site icon Buziness Bytes Hindi

बालों का बेस्ट इलाज है देसी घी, जानिए बेहतरीन फायदे


बालों का बेस्ट इलाज है देसी घी, जानिए बेहतरीन फायदे

बालों पर गर्म घी की मालिश करने से स्कैल्प में रक्त संचार सुचारू रूप से होता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है।  आइए जानते हैं कि घी बालों की कौन-कौन सी समस्याओं का उपचार करता है।

बालों में नमी कम होने की वजह से बाल डल और डैमेज हो जाते हैं। ऐसे बालों के लिए घी बेस्ट है। इसमें पाया जाने वाला हेल्‍दी फैटी एसिड स्‍कैल्‍प को पोषण पहुंचा कर बालों की जड़ों को अंदर से हाइड्रेट करता है। जिससे बाल मुलायम बनते हैं।

बालों पर अगर सीधे घी लगाया जाए तो घी की चिकनाई बालों के टेक्‍सचर में सुधार करती है। एक चम्मच घी गर्म करें और फिर उसे अपनी उंगलियों से धीरे-धीरे सिर और बालों की जड़ों में लगाएं। कुछ घंटों के बाद सिर को शैंपू से धो लें।

रातभर के लिए अगर बालों की डीप कंडीशनिंग करना है तो अपने बालों में घी लगाकर छोड़ दें। फिर शॉवर कैप से सिर को ढक लें और सुबह उठकर अपने बालों को धो लें।

गर्म घी से सिर की मालिश करने से न सिर्फ सिर में ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है बल्कि बाल काले और घने भी बनते हैं। अगर आपके बालों की ग्रोथ कम हो रही है तो घी से मालिश करें।

घी स्प्लिट एंड्स को पोषण देता है, जो मूल रूप से कमज़ोर होते हैं। विटामिन ए, डी, के 2, ई, और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर, घी आपके बालों के लिए फायदेमंद है। 

Exit mobile version