जब सोनू सूद मुंबई आए तो उनकी जेब में सिर्फ साढ़े पांच हजार रुपये थे। लेकिन आज उनकी गिनती साउथ और बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में होती है। लॉकडाउन में गरीबों और प्रवासी मजदूरों के ‘मसीहा’ बनकर उभरे सोनू सूद जहां भी जाते हैं लोगों की भारी भीड़ से घिर जाते हैं। आज भी वह हर जरूरतमंद की बढ़-चढ़कर मदद करते हैं। सोनू सूद दो दशक से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान किए गए नेक काम ने उन्हें ‘नेशनल हीरो’ बना दिया। लेकिन सोनू सूद आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। जब वह ट्रेन में टॉयलेट के पास सोते थे तो 12-12 लड़कों के साथ एक कमरे में रहते थे. कल यांनी 30 जुलाई को सोनू सूद ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया है ।
सोनू सूद की तरह उनके माता-पिता भी सामाजिक कार्य करते थे। मां बच्चों को मुफ्त में पढ़ाती थीं, जबकि पिता अपनी दुकान के बाहर लंगर लगाते थे, जहां सभी को भरपेट खाना खिलाया जाता था. फिल्मों में आने से पहले सोनू सूद ने अपनी पढ़ाई पूरी की। जब वह नागपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तो पैसे बचाने के लिए उन्होंने 12 लड़कों के साथ एक कमरा साझा किया। वह ट्रेन में टॉयलेट के पास वाली जगह पर सोता थे . उनके पिता भी सोनू सूद को खर्च के लिए पैसे भेजते थे, लेकिन एक्टर ने जितना हो सके उन पैसों को बचाने की कोशिश की.
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सोनू सूद ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। लेकिन यहां पहुंचना आसान नहीं था. लेकिन किसी तरह उन्होंने खुद को वहां स्थापित कर लिया. आपको बता दे कि साल 1999 में सोनू सूद ने अपने अभिनय कि शुरुआत की , सबसे पहले उन्होंने तमिल सिनेमा में काम किया . उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया। साल 2002 में उन्होंने ‘शहीद-ए-आजम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। सोनू सूद को पहचान 2004 में आई फिल्म ‘युवा’ से मिली।
साउथ में विलेन के तौर पर हिट
साउथ में जहां सोनू सूद ने फिल्मों में विलेन बनकर नाम कमाया तो वहीं बॉलीवुड में वह सपोर्टिंग किरदारों तक ही सीमित रह गए। लेकिन लॉकडाउन के दौरान किए गए काम ने सोनू सूद का नाम दुनिया भर में मशहूर कर दिया.
सोनू सूद का जन्मदिन मनाने पहुंचे फैंस
फैंस सोनू सूद के लिए इस कदर पागल हैं कि उनका जन्मदिन मनाने के लिए बड़ी संख्या में अभिनेता के घर के बाहर पहुंच गए। लोग सोनू सूद की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. सोनू सूद के घर के बाहर फैंस ने खूब ढोल बजाए. वह घंटों तक एक्टर के नाम का बैनर हाथ में लेकर खड़े रहे.
