देहरादून। Uttarakhand Election Result 2022| 2017 के बाद पांच साल में हुए विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly election 2022) में भी भाजपा ने प्रदेश की जनता का जनादेश प्राप्त किया है। इन दोनों विधानसभा चुनावों में भाजपा को उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के बाद हर कोई इसे मोदी लहर तो कोई इसे डबल इंजन पर भरोसा बता रहा है। जिसके चलते भाजपा ने राज्य में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर इतिहास लिख दिया। लेकिन इसके अलावा और भी कुछ ऐसे कारण हैं जो कि भाजपा के पक्ष में गए और पार्टी ने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने में सफलता पाई। भाजपा की जीत के लिए जिन कारणों को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है उनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के साथ ही उन्हें प्रदर्शित करना भी है।
Read also- Yogi Government: होली से पहले योगी सरकार-2 की ताजपोशी!
केदारनाथ (Kedarnath) और बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान उनका ये लगाव दिखाई भी दिया था। उसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा पोषित परियोजनाएं जो कि लगभग राज्य में एक लाख करोड़ से अधिक की हैं। उन पर धरातल पर काम हुआ। मतदाताओं को उम्मीद थी कि अगर कांग्रेस को वोट किया तो सभी परियोजनाएं अधर में लटक जाएगी। लिहाजा कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा को वोट करना ठीक है। वहीं भाजपा ने महिला सशक्तीकरण (women empowerment) की कई योजनाएं प्रदेश में चलाई। जिससे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिला और महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार की दिशा में क्रांतिकारी काम हुआ। जिससे महिलाओं का झुकाव भाजपा की ओर ही हुआ। जिससे महिलाओं के वोट बंपर मात्रा में भाजपा के हिस्से में ही आए।

