Site icon Buziness Bytes Hindi

Aaj Ka Rashifal 08 July 2022: इन चार राशि वाले लोगों को मिलेगा नौकरी में तरक्की,धन लाभ के हैं योग

मेष (Aries) 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला होगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। कोई विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। यदि किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिले,तो उसमें परिजन के सामने अपनी समस्याओं को रखने से बचना होगा। नहीं तो बाद में वह मजाक बना सकते हैं। आज कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। अपने कुछ पुराने कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी।

Read also: महाकुंभः मेष संक्रांति पर संतों ने किया शाही स्नान

वृष (Taurus)

आज का दिन व्यवसायिक लोगों के लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय की रुकी योजनाओं को फिर से शुरू करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों को लेकर देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे मन को सुकून मिलेगा और कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा और साथी पूरा सहयोग देंगे। आज कुछ उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। 

मिथुन (Gemini)

आज का दिन काफी रचनात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में वही कार्य सौंपा जाएगा,जो अत्यधिक प्रिय होगा। दिमाग में कुछ नई योजनाएं आएंगी,जिन्हें अपने सीनियर्स की मदद से आगे बढ़ाना होगा ताकि उनका लाभ उठा सके। कोई प्रिय मित्र लंबे समय बाद मेल मिलाप कर सकता है। परिवार में किए गए कार्यों की सराहना होगी व आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी पड़ सकता है। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer) 

आज का दिन काफी सृजनात्मक रहेगा। ऑफिस में अपने विचारों से माहौल को खुशनुमा बनाने में कामयाब रहेंगे। जिससे प्रत्येक व्यक्ति मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा। सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग कार्यरत हैं,उन्हें साथियों से सावधान रहना होगा। रात्रि का समय अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। अपने अधूरे पड़े कार्यो को निपटाना होगा। नहीं तो बाद में वह सिर दर्द बनेंगे।

सिंह (Leo )

आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी कार्यों में आज रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। जिनसे सावधान रहना होगा। धर्म व अध्यात्म के मामले में पढ़ाई लिखाई के लिए भी थोड़ा समय निकालना अच्छा रहेगा। पिता को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। किसी परिजन के कहने पर निवेश करने से बेहतर है कि अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निवेश करें। रात्रि के समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या (Virgo)

आज अपने व्यवहार में संयम व सावधानी बरतनी होगी। लेकिन नौकरी में अपने किसी सीनियर से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जो पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि में बाधा बन सकता है। लेकिन भाग्य पर भरोसा रखना होगा और विश्वास से कार्य करें। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है,जो लोग विदेश में हैं,उन्हें अपने परिजनों की याद सताएगी। विद्यार्थी ने कोई परीक्षा दी है तो आज उसके परिणाम आ सकते है।

तुला (Libra)

आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रहे हैं,तो उसमें अपने बिजनेस के साझेदार से सलाह मशवरा करना होगा,नहीं तो वह नाराज हो सकती है। कार्य व व्यवहार से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं,लेकिन कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला सिरदर्द बना रहेगा। क्योंकि वह लंबे समय के लिए लटक सकता है। दोस्तों के साथ किसी नए कारोबार को करने पर भी चर्चा कर सकते हैं। आज अपने आसपास शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आज व्यापार कर रहे लोग कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है,उनके हालत मजबूत होगे। बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है। परिवार में सुख शांति का आनंद उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में दिनभर लाभ के अवसर रहेंगे। जिसके बाद थोड़ा परेशान तो होंगे। लेकिन फिर भी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। 

धनु (Sagittarius )

आज का दिन प्रत्येक मामले में सावधानी बरतनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों के आसपास आज नया मौका होगा। लेकिन उन्हें उसे पहचान कर उस पर अमल करना होगा। तभी वह उससे लाभ कमा पाएंगे। किसी जोखिम भरे कार्य मे हाथ डालने से बचना होगा। नहीं तो धन फंस सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से किसी कार्य को करेंगे तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। परिवार में चल रही कलह मिलजुल कर ही समाप्त कर लेंगे। जिसके बाद परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

मकर(Capricorn)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। जिसका पूरा लाभ उठाएंगे। यदि अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़े,तो जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य ले। कार्यक्षेत्र में कई प्रकार के काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढेगी। लेकिन सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। कोई मित्र  घर दावत पर आ सकता है। जिससे खर्च बढ सकता है।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। यदि जल्दबाजी में किसी कार्य को किया,तो उसमें कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है,जिसके लिए अधिकारियों से डांट खानी पड़ेगी। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। माताजी से किसी बात पर झड़प हो सकती है। किसी परिजन के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा।

Read also: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के इस हफ़्ते होंगे वारे-न्यारे, मीन राशि वालों की इस सप्ताह रहना होगा सतर्क

मीन (Pisces)

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को जोखिम उठाना पड़े तो उठाये। वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। आज अपनी बुद्धि का प्रयोग करके बहुत कुछ पा सकते हैं। जिसकी पास कमी थी लेकिन कोई प्रिय मित्र अपनी मीठी बातों में फंसाने की कोशिश करेगा। जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें। वह शुभ रहेगी। घर परिवार में कोई लड़ाई झगड़े वाली स्थिति उत्पन्न हो तो उसमें धैर्य और मधुर व्यवहार से सुधार करना ठीक होगा।

Exit mobile version