Site icon Buziness Bytes Hindi

Travel Free In Delhi: फ्री में ले दिल्ली घूमने का मजा!!


Travel Free In Delhi: फ्री में ले दिल्ली घूमने का मजा!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Travel Free In Delhi – दिल्ली एक ऐसी जगह है जहां एडवेंचर से लेकर शॉपिंग, डिस्को से लेकर धार्मिक जगहों तक आप बहुत कुछ एन्जॉय कर सकते है। खासकर जो लोग फूडी है उनके लिए तो यहां ऐसे फूड्स है जो की उनका दिन बना देते है। इसके अलावा,  दिल्ली में कई ऐसी भी जगहे है जहां आप फ्री में एन्जॉय कर सकते है, चलिए जानते है। 

Read also: एक दिन की छुट्टी है पर दिल्ली के इन जगहों पर जाए घूमने

गुरुद्वारा बंगला साहिब (Gurudwara Bangla Sahib) –


गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में आप बिना पैसे खर्च किए जायकेदार खाने का मजा ले सकते है, यहां सुबह 9 बजे से लंगर शुरु हो जाता है और दोपहर 3-4 बजे तक चलता है। फिर दुबारा शाम 7 बजे से शुरु होता है और रात 10-11 बजे तक चलता है। बता दे, यहां रोजाना तकरीबन 10,000 लोगों को खाना खिलते है। 

लोटस टेंपल (Lotus Temple) –


अगर आपको सुकून के पल बीतने है तो लोटस टेंपल में आप बिना पैसे खर्च किए शांति के कुछ पल बिता सकते है। यहां आपको काफी रहत मिलेगी क्योकि यहां की शांति और बनावट दोनों ही अद्भभुत है।

Read also: घूमने का प्लान है तो दिल्ली-एनसीआर के पास इन हिल स्टेशन पर जरूर जाए

निजामुद्दीन दरगाह (Hazrat Nizamuddin Aulia Dargah) –


अगर आपको कौव्वाली पसंद है तो आप यहां आ सकते है, यहां हर गुरुवार कौव्वाली का आयोजन होता है। निजामुद्दीन दरगाह में कौव्वाली गाते गायकों को देखने और सुनने में काफी आनंद आता है। इसके लिए भी आपको कुछ भी पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Exit mobile version