जाने कैसे उठाए अपने हेल्थ इंश्योरेंस का झटपट लाभ

बिज़नेसजाने कैसे उठाए अपने हेल्थ इंश्योरेंस का झटपट लाभ

Date:

Business:- आजकल की भीड़ भाड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने परिवार की सुरक्षा की ओर अपना ध्यान केंद्रित करता है और कई लोग परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेल्थ इंश्योरेंस भी करवाते हैं। लेकिन उन्हें यह नही पता होता है कि उन्हे उस हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा कैसे उठाना चाहिए। असल मे हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा उठाने के लिए परिवार को उसे रिन्यू करवाने की आवश्यकता होती है। 

इसे रिन्यू करवाने के बारे में बताते हुए जनरल इंश्योरेंस के CEO राकेश जैन कहते हैं कि आजकल हर बैंक हेल्थ इंश्योरेंस को रिन्यू करने के लिए ऑनलाइन सुविधा मुहैया करवा रही है। इस ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा का लाभ उठाने वाले ग्राहक आसानी से अपना हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यू कर सकते हैं। 
हेल्थ इंश्योरेंस को रिन्यू करने के पांच नियम बैंक की तरफ से लागू किए गए हैं जिसमे कहा गया है कि आपको अपना हेल्थ इंश्योरेंस समाप्ति से पूर्व रिन्यू करना चाहिए। किसी कारण वश अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि आपका इंश्योरेंस रिन्यू नहीं होगा क्योंकि बैंक ऐसा करने के लिए एक माह का अधिक समय देती है।
इसके अलावा हर वर्ष मेडिकल के चार्ज बढ़ते जा रहे हैं तो आप अपने इंश्योरेंस को रिन्यू करने से पहले उसका आकलन कर उसमे रिचुअल राशि को बढ़ा देना चाहिए। इसके अलावा इसमे आपको टॉप अप का प्लान जोड़ने का भी विकल्प प्राप्त होता है। 
इसके अलावा यदि आपके परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ गई हो तो आप रिन्यू के जरिए आप इसे बढ़ा सकते हैं। इसमे आप अपने बच्चो को भी एड कर सकते हैं। वही 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के परिवार के सदस्यों को जोड़कर टैक्स बेनिफिट का फायदा भी उठा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...