Site icon Buziness Bytes Hindi

जानिए घर पर कैसे ख़ुद बनाएं जायकेदार चाट मसाला, बेहद आसान है रेसिपी


जानिए घर पर कैसे ख़ुद बनाएं जायकेदार चाट मसाला, बेहद आसान है रेसिपी

रसोई Bytes

भारतीय व्यंजनों को जायकेदार बनाने के लिए इसमें अलग-अलग तरह के मसालों का प्रयोग किया जाता है। भारतीय लोगों की रसोई में इन्हीं में से एक मसाला लगभग लगभग हर घर में प्रयोग किया जाता है। जिसे चाट मसाला कहते हैं। इस मसाले का प्रयोग हर चीज में किया जा सकता है। जिससे व्यंजन का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। भारतीय घरों में रायता हो, किसी भी तरह की चाट हो, फल हो या कोई भी व्यंजन हो उसमे चाट मसाले का प्रयोग अवश्य किया जाता है। इस मसाले को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। तो हम आपको बता रहे हैं बेहद स्वादिष्ट और जायकेदार चाट मसाला बनाने की विधि।

Read Also : घर पर बनाएं बिरियानी मसाला, देखें ताज़ा मसाले बनाने की पूरी रेसिपी

सामग्री
1/4 कप आमचूर
1/4 कप जीरा
3 टेबल स्पून पुदीने का पाउडर
1/2 टी स्पून नमक
1/2 टी स्पून काला नमक
1/2 टी स्पून हींग
1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च
1 टी स्पून टाटरी या साइट्रिक एसिड
1 टी स्पून सौंठ पाउडर
1 टी स्पून गरम मसाला


Read Also : घर में इस तरह से बनाएं करी मसाला पेस्ट, एक महीने तक नहीं होगा खराब ,यहां जाने रेसिपी

विधि
चाट मसाला बनाने के लिए सभी सामग्री को सही अनुपात में इकट्ठा कर ले। ध्यान रखें कि सभी मसाले साफ हो और सही मात्रा में लिए गए हो। अब गैस पर एक भारी तले का बर्तन रखें। अब इसमें जीरा भूने। इसे तब तक भूने जब तक जीरे की सुगंध ना आने लगे। इसके बाद इसे एक अलग प्लेट में निकाल दे। अब पैन में अन्य सभी मसालों को बेहद धीमी आंच पर मामूली सा भूनें ताकि इनकी नमी निकल जाए। सभी मसालों को ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर इन्हें ब्लेंडर में डालें। अच्छी तरीके से मिक्स कर लें। मसालों को तब तक चलाएं जब तक वह बारीक ना हो जाए। अब इस मिश्रण को छान लें। आप का चटपटा चाट मसाला तैयार है। आप चाहे तो इसमें सुखा अनारदाना भी मिला सकते हैं। इससे मसाले का जायका कई गुना बढ़ जाएगा।

Exit mobile version