लाइफस्टाइल डेस्क: क्या आपको पता है टमाटर का इस्तेमाल करके सिर्फ खाने का ही स्वाद नहीं बढ़ाया जा सकता बल्कि चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते है | टमाटर का एक छोटा टुकड़ा ही आपको निखरी त्वचा दे सकता है | आपको फेशियल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बस टमाटर का इस तरह से इस्तेमाल करे –
क्लेजिंग
फेशियल में पहले क्लेजिंग होती है तो आपको पहले टमाटर के गूदे को कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बनाना है और पूरे चेहरे और गर्दन पर हाथ या कॉटन पैड से लगा ले |
स्क्रबिंग
स्क्रबिंग करने के लिए टमाटर का आधा टुकड़ा लेकर इसमें चीनी डालें और चेहरे पर इस टमाटर और चीनी मिले स्क्रब से धीरे से मसाज करे | याद रखे तेजी से मसाज न करें |
स्टीमिंग
स्टीमिंग के लिए भगोने में पानी गर्म करें जिससे स्टीम लिया जा सके और फिर लगभग 5 से 7 मिनट तक स्टीम लें | ऐसा करने से गंदगी सॉफ्ट होकर आसानी से बाहर निकल जाती है।
Read also: करोड़ों की नकली शराब बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार
मास्क
मास्क के लिए आपको टमाटर का गूदा, चंदन पाउडर और शहद को एक साथ मिक्स करना है और फिर चेहरे और गर्दन पर लगा कर 15 मिनट तक रखना है | बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें और मॉइस्चराइज़र क्रीम या एलोवेरा जेल लगा लें।

