Site icon Buziness Bytes Hindi

Makeup Tips: जानिए घर में किस तरह से करें प्रोफेशनल मेकअप, पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी


Makeup Tips: जानिए घर में किस तरह से करें प्रोफेशनल मेकअप, पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। हर लड़की चाहती है कि वो सजधज कर शादी में शरीक हो। जिससे हर कोई बस उसी की तारीफ करे। लेकिन अगर आपको मेकअप करना नही आता और बार-बार पार्लर जाने से पैसे बर्बाद होते हैं। तो ये टिप्स जरूर आपकी प्रोफेशनल जैसा मेकअप करने में मदद करेंगे। क्योंकि कुछ छोटी चीजें ध्यान रखने की होती हैं। जिसकी मदद से आप भी औरों जैसी खूबसूरत दिख सकती हैं।

Image Source: Google

सबसे पहले अपनी स्किन से मैच करता फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, जिससे आपका मेकअप नैचुरल दिखाई देगा। बाजार में पाउडर फाउंडेशन उपलब्ध है। आप चाहे तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप कैब में जाते समय भी आसानी से लगा सकती हैं। धूप में निकलना है तो आप ऐसे फाउंडेशन का चयन करें जो एसपीएफ युक्त हो, जिससे आपकी स्किन धूप से प्रभावित न हो।

आंखों में काजल या आईलाइनर लगाएं। आप चाहे तो कलरफुल पैंसिल लगा सकती हैं। आजकल दो कलर की आईपैंसिल का भी काफी ट्रेंड है। इसमें आपके मुश्किल से दो मिनट लगेंगे। अगर आपको आईलाइनर का इस्तेमाल करना नहीं आता तो आंखों का मेकअप केवल काजल पेंसिल की सहायता से करें। ये आपकी आंखों में चार चांद ही लगाएगा।

इसके बाद अपनी पसंद का लिप कलर लगाएं। लिप कलर आपके लुक में जान डालने का काम करता है। इन दिनों न्यूड शेड्स काफी चलन में है। कुछ लोगों पर बोल्ड रेड कलर लिपशेड काफी अच्छा लगता है।

कुछ महिलाएं अपनी आंखों पर ब्राउन आईशैडो लगाना पसंद करती हैं। इस शेड में कुछ अंश लाल और पीले रंग के भी होते है, जो आंखों को थका हुआ दिखाते हैं। इसलिए ब्राउन आईशैडो एवॉइड करें। आप चाहे तो प्योर ब्राउन आईशैडो लगा सकती हैं। ये आपको नैचुरल लुक देता है। 

Exit mobile version