Site icon Buziness Bytes Hindi

हाइपरटेंशन को कंट्रोल में रखने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स


हाइपरटेंशन को कंट्रोल में रखने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क: आजकल के खराब दिनचर्या के चलते कई बीमारियां जन्म ले रही है , जैसे की डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, बालों की समस्या आदि प्रमुख हैं। खासकर ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान है | इसीलिए हम आपको  3 टिप्स बताएंगे जिससे आप हाइपरटेंशन को कंट्रोल कर सकते है –

संतुलित मात्रा में नमक खाएं

नमक का सेवन संतुलित मात्रा में करें , क्योकि अधिक सेवन से रक्त चाप बढ़ता है। खासकर खाने में ऊपर से नमक डालकर न खाए | ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ये बेहद जरुरी है | 

धूम्रपान से परहेज

ब्लड प्रेशर शराब और सिगरेट के सेवन से बढ़ता है इसीलिए इन सब चीजों से परहेज करें। इसके अलावा शराब के सेवन से सेहत खरब होती है और धूम्रपान दिल और फेफड़े को नुकसान पहुंचता है।

Read also: दिल्ली में 18-44 आयु वर्ग के लोगों को दूसरी खुराक के रूप में मिलेगी कोवाक्सिन

वजन कंट्रोल करें

 मोटापा कई बीमारियों का घर है और इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा और बढ़ जाता है | एक शोध में बताया गया है की पुरूष की कमर 40 इंच से अधिक है, तो उस व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है।  इसीलिए वजन को कंट्रोल में रखे | 

Exit mobile version