Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने मस्सों को बिना दर्द के हटाने के घरेलू नुस्खे


जाने मस्सों को बिना दर्द के हटाने के घरेलू नुस्खे

मस्से भूरे या काले रंग के होते है और ये कभी गर्दन, कभी चेहरे, कभी नाक तो कभी गालों पर नजर आते है | इनको जबरदस्ती निकालने पर दर्द होता है | इसीलिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बातएंगे जिसे आप आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

केले का छिलका

मस्सों को बिना किसी दर्द या तकलीफ के हटाना है तो छिलकों के फेंकने के बजाय इससे मस्से पर रखकर किसी टेप से कवर कर दें, लेकिन ध्यान रहें छिलका मस्से को टच करता हुआ हो। इसको रातभर रखे फिर सुबह इसे हटा दें। ये प्रक्रिया कुछ दिनों तक दोहराएं।

लहसुन

लहसुन का इस्तेमाल आप मस्से को हटाने में भी कर सकते हैं। लहसुन की कली लें और इसे मस्से वाली जगह पर रखकर टेप लगा दें। ऐसा तीन से चार दिनों तक लगातार करना है , आपका मस्सा खुद ही सूखकर बिना किसी दर्द आसानी से निकल जाएगा।

नींबू

नींबू का रस को भी मस्से पर लगाएं, लेकिन धूप में निकलने पर ऐसा न करें क्योंकि इससे टैनिंग की समस्या हो सकती है। ऐसा  तीन से चार दिनों तक करना है और दिन में भी कम से कम दो से तीन बार।

Read also: यूपी के नए DGP मुकुल गोयल ने कार्यभार संभाला

 प्याज का रस

प्याज का रस भी मस्सों को हटाने में असरदार है |  प्याज के रस में थोड़ा सा नमक मिलाएं और इसे मस्से पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें, लेकिन प्याज का रस लगाने के बाद कवर करना न भूलें। हफ्ते में दो से तीन बार ये करें | 

Exit mobile version