Site icon Buziness Bytes Hindi

Pangi Valley Himachal: बर्फबारी की खूबसूरती देखना चाहते है तो पंगी वैली जाएं!

Pangi Valley Himachal:

लाइफस्टाइल डेस्क। Pangi Valley Himachal – हिमाचल प्रदेश अपनी अलौकिक खूबसूरती और सुंदरता के लिए फेमस है। यहां त्रमुग्ध कर देने वाले ऐसे कई हिल स्टेशन और वैली है, लाखों की संख्या में सैलानी यहां घूमने आते है। आप किन्नौर घाटी, कांगड़ा वैली या सोलंग वैली जरूर गए होंगे, लेकिन क्या कभी पंगी घाटी गए है। एक बार यहां भी जा कर देखे।

पंगी वैली हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है, ये अद्भुत खूबसूरती और शांत घाटी है साथ ही ये अपने खतरनाक ट्रैक के लिए भी फेमस है। ये जगह बर्फीले पहाड़, मैदान और सेब के बागान के लिए बेहद खास है। साथ ही एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक बेस्ट जगह है।

बता दें कि पीर पंजाल और जंस्‍कार पहाड़ों से बनी पंगी वैली कई अद्भुत झरनों के लिए भी खास है।

Pangi Valley में घूमने की जगहे

पंगी घाटी में हुडान जगह पर भी आप घूम सकते है है, ये एक छोटी सी घाटी है। यहां 4-5 गांव मौजूद है जहां अक्सर सैलानी आते है। पंगी घाटी के साथ-साथ हुडान भी सफ़ेद चादर से ढक जाती है, आप यहां भी जरूर जाए।

पंगी वैली में किल्लर भी खास जगह है, ये पंगी वैली का मुख्यालय है। बता दे, किल्लर पहले शिमला की तरह ही दिखाई देता था। ये आसपास के अन्य शहरों में अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। खूबसूरत दृश्य के साथ-साथ बर्फ़बारी का लुत्फ़ भी यहां मिल सकता है।

इन सबके अलावा आप मरू का किला, मिंढल और शौर जैसी जगहों पर घूमने जा सकते है।

Exit mobile version