लाइफस्टाइल डेस्क: छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने शासन काल में कई ऐसे किलों के निर्माण करवाए जो आज भी वैसे ही है | शिवाजी महाराज अपनी वीरता और बहादुरी के लिए जाना जाते थे | शिवाजी महाराज ने जो किले बनवाए है वो अपनी विशाल और अद्भुत वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं।
प्रतापगढ़ किला
प्रतापगढ़ किला महाराष्ट्र के सतारा में स्थित है , किले को प्रतापगढ़ में हुए युद्ध से भी जाना जाता है। ये किला समुद्र तल से 1000 मीटर की ऊंचाई पर है और इसका निर्माण 1665 में हुआ था |
लोहागढ़ दुर्ग
लोहागढ़ किला पुणे से 52 किमी दूर लोनावाला में स्थित है। किले का इस्तेमाल लूटे गए माल को रखने के लिए किया जाता था और बाद में रहने के लिए किया गया |
सिंधु दुर्ग
शिवाजी ने सिन्धु दुर्ग का निर्माण कोंकण तट पर कराया था, ये मुंबई से 450 किमी दूर कोंकण के पास है | किले को बनने में तीन साल का समय लगा था और ये किला 48 एकड़ में फैला हुआ है। किले का बाहरी दरवाजा ऐसा है की सुई भी अंदर नहीं जा सकती।
Read also: उत्तराखंडः कोरोना संक्रमण कम, मौतें ज्यादा
रायगढ़ फोर्ट
रायगढ़ फोर्ट महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड पहाड़ी है , ये शिवाजी महाराज द्वारा बनवाए गए शानदार किलों में से एक है | इस किले का इस्तेमाल जेल के तौर पर किया जाता है। किले तक पहुंचने के लिए 1737 सीढ़ियां हैं लेकिन अब पहुंचने के लिए रोपवे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

