Site icon Buziness Bytes Hindi

जानिए ऐसी जगहें जिनका विदेशों में भी है नाम


जानिए ऐसी जगहें जिनका विदेशों में भी है नाम

दुनिया में इतनी सारी जगहें हैं तो बिल्कुल संभव है कि कुछ जगहों के नाम एक से भी हों। लेकिन भारतीयों को आश्चर्य में यह डाल सकता है कि पटना, बड़ौदा, कलकत्ता, बाली जैसी जगहें के साथ- साथ विदेशों में भी यह सारी जगह मौजूद हैं। तो आज हम आपको उन्ही देशो के बारे में बताने जा रहे है 

पटना बिहार/स्कॉटलैंड

Image by Frank Winkler from Pixabay 

स्कॉटलैंड के आयरशायर स्थित एक छोटे से शहर का नाम है पटना। विलियम फुलर्टन नामक एक व्यक्ति ने उनकी खदानों में काम करने वाले लोगों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए यह छोटा सा शहर ‘पटना’ बसाया था। 

कलकत्ता बंगाल/अमेरिका

Image by Free-Photos from Pixabay 

अमेरिका में स्थित कलकत्ता (यूएस) 1810 में ‘वेस्ट यूनियन’ के रूप में सामने आया था। विलियम फोक्स जिन्होंने यहां पहली बार ईंट का मकान बनाया था उनके नाम पर फोक्सटाउन नाम पड़ा। कई नाम बदलने के बाद आख़िरकार भारत के कलकत्ता पर  इसका नाम रखा गया। 

बड़ौदा- गुजरात/अमेरिका

Image by Michael Pewny from Pixabay 

अमेरिका के मिशीगन राज्य में एक छोटा सा गांव है बड़ौदा। माइकल हाउसर नामक व्यक्ति ने 1890 में बड़ौदा नाम से एक पोस्ट ऑफिस खोला था। वे इसका नाम ‘पोमोना’ रखना चाहते थे लेकिन यह नाम पहले से ही किसी और ने ले लिया था। 

बाली- राजस्थान/इंडोनेशिया

Image by Sushuti from Pixabay 

बाली द्वीप इंडोनेशिया स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। इंडोनेशिया में सबसे ज़्यादा हिन्दू जनसंख्या यहीं है और मंदिर भी बहुतायत में हैं, इसलिए भारतीय यहां जाने की रूचि भी रखते हैं। 2000 वर्ष पहले दक्षिणपूर्वी एशिया से आए ऑस्ट्रोनेशियन लोगों बाली में आकर बसे थे। 

Exit mobile version