हम तो ये जानते ही है की दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब चीजें मौजूद है. आज हम एक ऐसी ही अजूबों में शामिल ऑस्ट्रेलिया की हिलेर झील के बारे में बताने जा रहे है. इस झील का रंग गुलाबी होने के कारण इसे पिंक लेक के नाम से भी जाना जाता है.
यह लेक बहुत ही छोटी है, पर फिर भी यहां पर स्विमिंग करने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं. ये लेक 600 मीटर में फैली हुई है. इसके किनारों पर पेपरवर्क और यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हुए हैं. इस झील में गुलाबी रंग के एलगी और बैक्टीरिया मौजूद हैं जिसके कारण इस झील का रंग गुलाबी हो गया है.
वैसे तो एल्गी और बैक्टीरिया इंसान या अन्य जीवों के लिए हानिकारक होते हैं. पर फिर भी यह बैक्टेरिया किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. इस झील में नमक की क्वांटिटी बहुत ज्यादा है जिसके कारण यह एक सलाइन लेक है.

