Site icon Buziness Bytes Hindi

गुलाब पसंद है तो एक बार जरूर जाईये चंडीगढ़ के इस गार्डन में


गुलाब पसंद है तो एक बार जरूर जाईये चंडीगढ़  के इस गार्डन में

चंडीगढ़  के इस गार्डन का नाम है जाकिर हुसैन रोज गार्डन। यह गार्डन लगभग 30 एकड़ में फैला हुआ है। यह एशिया का अपनी तरह का सबसे बड़ा उद्यान है। यहां फूलों की लगभग 825 प्रजातियां, 32,500 किस्म के पेड़ आदि पाए जाते हैं। 

चंडीगढ़ में स्थित गुलाबों का गार्डन 1967 में प्रथम मुख्य आयुक्त एमएस डॉ रंधावा के मार्गदर्शन में बनाया गया था। इस गार्डन को चंडीगढ़ की शान कहा जाता है। यहां हर साल भारी मात्रा में पर्यटक आते हैं। 

Image by Couleur from Pixabay 

चंडीगढ़ में स्थित यह गार्डन लगभग 30 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। गार्डन में अलग-अलग कई प्रवेश द्वार हैं। बड़े-बड़े हरे छायादार पेड़ों के नीचे बेंचे लगी हुई हैं। 

 गार्डन सुबह 6 बजे खुलता है और रात को 10 बजे बंद होता है इसलिए आप यहां आराम से घूम सकते हैं। यदि आपको गुलाबों की प्रजातियों के विषय में जानने की रूचि होती है तो आपको कम से कम दो दिन तो गुलाब के किस्मों को जानने में लग जाएंगे। साथ ही यहां सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए 50 रूपये एंट्री फीस है। 

Exit mobile version