Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने भारत के 12 ज्योतिर्लिंग देश में कहां स्थित हैं


जाने भारत के 12 ज्योतिर्लिंग देश में कहां स्थित हैं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन 12 ज्योतिर्लिंगों में ज्योति रूप में भगवान शिव स्वयं विराजमान हैं। तो आइए, आज जानते हैं देश में कहां-कहां पर स्थित हैं  ये 12 ज्योतिर्लिंग.

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात)

Image Source: Google

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यहां पर देवताओं द्वारा बनवाया गया एक पवित्र कुंड भी है, जिसे सोमकुण्ड या पापनाशक-तीर्थ कहते हैं।

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (आंध्र प्रदेश)

Image Source: Google

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल नाम के पर्वत पर स्थित  है। 

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)

Image Source: Google

मध्य प्रदेश स्थित के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां प्रतिदिन होने वाली भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है। 

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)

Image Source: Google

मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में शिव का यह पावन धाम स्थित है। इंदौर शहर के पास जिस स्थान पर यह ज्योतिर्लिंग है, उस स्थान पर नर्मदा नदी बहती है और पहाड़ी के चारों ओर नदी बहने से यहां ॐ का आकार बनता है। 

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग (उत्तराखंड)

Image Source: Google

केदारनाथ स्थित ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड में हिमालय की केदार नामक चोटी पर स्थित है। बाबा केदारनाथ का मंदिर बद्रीनाथ के मार्ग में स्थित है। केदारनाथ समुद्र तल से 3584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)

Image Source: Google

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है। 

बाबा विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग (उत्तर प्रदेश)

Image Source: Google

बाबा विश्वनाथ का यह ज्योतिर्लिंग उत्तर प्रदेश की धार्मिक राजधानी माने जाने वाली वाराणसी शहर में स्थित है। 

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)

Image Source: Google

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के निकट ब्रह्मागिरि नाम का पर्वत है। इसी पर्वत से गोदावरी नदी शुरू होती है। 

वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (झारखंड)

Image Source: Google

वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग झारखंड प्रांत के संथाल परगना में जसीडीह रेलवे स्टेशन के करीब स्थित है। धार्मिक पुराणों में शिव के इस पावन धाम को चिताभूमि कहा गया है। 

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (गुजरात)

Image Source: Google

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात के बड़ौदा क्षेत्र में गोमती द्वारका के करीब स्थित है। धार्मिक पुराणों में भगवान शिव को नागों का देवता बताया गया है और नागेश्वर का अर्थ होता है नागों का ईश्वर। 

रामेश्वरम् ज्योतिर्लिंग (तमिलनाडु)

Image Source: Google

भगवान शिव का यह ग्यारहवां ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रामनाथम नामक स्थान में स्थित है। रामेश्वरतीर्थ को ही सेतुबंध तीर्थ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना स्वयं भगवान श्रीराम ने की थी। 

घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)

Image Source: Google

घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के संभाजीनगर के समीप दौलताबाद के पास स्थित है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से यह अंतिम ज्योतिर्लिंग है। इस स्थान को ‘शिवालय’ भी कहा जाता है।

Exit mobile version