Site icon Buziness Bytes Hindi

आईपीएल-13: केकेआर ने CSK को हराया


आईपीएल-13: केकेआर ने CSK को हराया

अबू धाबी: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज खेले गए मैच में कोलकाता ने 10 रनों से जीत दर्ज की। मुकाबले में केकेआर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 167 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 157 रन ही बना सका।

केकेआर ने उतरी नयी सलामी जोड़ी
पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने इस मैच में सुनील नरेन को ओपनिंग के लिए नहीं भेजा। सलामी बल्लेबाज शुभन गिल और राहुल त्रिपाठी ने शुरुआती विकेट के लिए 37 रन जोड़े। गिल 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं नितीश राणा भी 9 से ज्यादा रन नहीं जुटा सके।

राहुल त्रिपाठी ने मौके पे मारा चौका
सुनील नरेन को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया और उन्होंने जल्द ही अपने हाथ भी खोल दिए, लेकिन 9 गेंदों में 17 रन बनाकर जडेजा के हाथों बाउंड्री के पास कैच आउट हो गए। इसी बीच राहुल त्रिपाठी ने अपने आईपीएल करियर की पांचवीं फिफ्टी पूरी कर ली।

बड़ा स्कोर न बना पाई केकेआर
राहुल त्रिपाठी 51 गेंदों में 11 बाउंड्री की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन केकेआर के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक ना छू सके और टीम 167 रन पर ऑलआउट हो गई। विपक्षी टीम की ओर से ड्वेन ब्रावो को 3, जबकि सैम कर्रन, शार्दुल ठाकुर और कर्ण शर्मा को 2-2 विकेट हाथ लगे।

डु प्लेसिस रहे नाकाम
टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉट्सन ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। डु प्लेसिस 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से वॉट्सन ने अंबाती रायुडू (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन जुटाए।

वॉट्सन ने पचास बनाये
वॉट्सन ने खुद 40 गेंदों में 5 बाउंड्री की मदद से 50 रन की पारी खेली, जब ये बल्लेबाज आउट हुआ, उस वक्त तक टीम ने 101 रन बना लिए थे, लेकिन कप्तान धोनी (11) का विकेट गिरते ही जीत की उम्मीद धूमिल हो गई। हालांकि जडेजा ने 8 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से 10 रन दूर रह गई। केकेआर की तरफ से शिवम मावी, चक्रवर्ती, नागरकोटी, नरेन और रसेल को 1-1 विकेट हाथ लगा।

Exit mobile version