पंत विवि में पहली बार ऑनलाइन होगा किसान मेला

उत्तराखंडपंत विवि में पहली बार ऑनलाइन होगा किसान मेला

Date:


पंत विवि में पहली बार ऑनलाइन होगा किसान मेला

रुद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय का 108 वां अखिल भारतीय किसान मेला 13 से 16 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाइन आयोजित किया जायेगा। यह पंतनगर के इतिहास में पहली बार होगा जब किसान मेला ऑनलाइन आयोजित होगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने बताया कि कोविड-19 के चलते पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेला वर्चुअल मोड(ऑनलाइन) पर संपन्न होगा। जिसमें उन्नतशील बीज, पौधे एवं अन्य उत्पादों की खरीद किसानों के द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर की जायेगी।

कहा कि पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसान पंजीकरण के बाद बीज, पौधे एवं अन्य उत्पाद 15 सितंबर के बाद विश्वविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान फोन, मैसेज एवं व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर पंजीकरण कर सकते हैं।

कुलपति ने कहा कि किसान अपने क्षेत्र के कृषि विज्ञान केन्द्रों पर भी पंजीकरण करके अपनी आवश्यकता और जरूरत के बीज प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केन्द्रों पर भी वर्चुअल मोड से किसान मेले के सभी कार्यक्रम देखे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि किसान मेले का समय प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

किसान पंजीकरण एवं मेले संबंधित जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 05944-234810 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनिल कुमार शर्मा, निदेशक संचार डॉ.एसके बंसल एवं अन्य उपस्थित थे

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...