Kisan Andolan- बीच पानी में पलथी मार कर बैठे टिकैत

फीचर्डKisan Andolan- बीच पानी में पलथी मार कर बैठे टिकैत

Date:


Kisan Andolan- बीच पानी में पलथी मार कर बैठे टिकैत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण बारिश के चलते कई स्थानों पर काफी जलभराव नजर आ रहा है। कई सड़कें तो इस कदर पानी से लबालब है मानों कोई तालाब हों। मौसम के इसी मिजाज के बीच आंदोलित किसान भी अपना मिजाज दिखा रहे हैं। दिल्ली बॉडर्स पर फार्मर्स-लॉ के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के बीच भी पानी का कहर है। गाजीपुर बॉर्डर भी पानी से लबालब नजर आ रहा है।

इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत जलभराव के बीच ही धरना देकर बैठ गये। उनके साथ अन्य किसान सहयोगी भी हैं। एक फोटो सामने आ रही है- इसमें टिकैत अपने किसान साथियों संग बैकिकेड्स के ठीक सामने जमा पानी के पीच में पालथी मारे बैठे दिख रहे हैं। दिल्ली से टिकैत की यह फोटो उस वक्त सामने दिख रही है जबकि दूसरी ओर हरियाणा के करनाल में किसानों ने वहीं की एक लोकल मांग पूरी होने पर अपना आंदोलन खत्म कर दिया है।

Read also: किसान महापंचायत में बोले केजरीवाल, जो किसान आंदोलन के खिलाफ वो देश के गद्दार

मालूम हो कि, करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा की मुखालफत में किसान उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलित थे। टिकैत ने ऐलान किया था कि बातचीत तभी होन की स्थिति बनेगी, जब एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज होगा।

सिटी सेके्रटियेट के बाहर धरनारत किसानों और गवर्नमेंट में शनिवार को समझौता आखिरकार हो ही गया। आपसी बातचीत के बाद हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह बोले, कि सरकार 28 अगस्त को हुई घटना की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से लीगल ज्यूडिशियल जांच करवाएगी। एक माह में जांच पूरी हो जाएगी। याद हो कि, पूर्व एसडीएस ने कथित रूप से आंदोलित किसानों पर सीधे शक्ति प्रयोग किये जाने के दिए थे।

Read also: गेंहू की कटाई के बाद किसान आंदोलन पकड़ेगा रफ़्तार: राकेश टिकैत

असल में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों बारिश आफत बनके बरस रही है। यहां के रोहतक रोड, मोती बाग, आरके पुरम, मधु विहार, हरी नगर, बदरपुरए सोम विहार, आईपी स्टेशन के पास रिंग रोड, विकास मार्ग, संगम विहार, महरौली-बदरपुर रोड, प्रह्लादपुर अंडरपास, मुनिरका, राजपुर खुर्द, नांगलोई और किराड़ी समेत कई स्थानों और रोड्स पर पानी भरा हुआ है। लोगों को आवजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related