Site icon Buziness Bytes Hindi

किसान आंदोलन: मोदी सरकार ने ट्विटर को दिए 250 से अधिक अकाउंट ब्लॉक करने के आदेश


किसान आंदोलन: मोदी सरकार ने ट्विटर को दिए 250 से अधिक अकाउंट ब्लॉक करने के आदेश

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के दौरान गणतंत्र दिवस के दिन निकाले गए ट्रैक्टर परेड के दौरान राजधानी दिल्ली में हिंसा के बाद तनाव जैसे हालात को ध्यान में रखते हुए ट्विटर ने 500 से अधिक अकाउंट को ब्लॉक किया था। अब केंद्र सरकार के ट्वीटर इंडिया को 250 से अधिक अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इन अकाउंट्स पर किसान आंदोलन को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगा है।

सर्कार ने दिया आदेश
ये कदम ट्वीटर ने भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश के बाद उठाया है, जिसमें ट्विटर ने 250 से अधिक अकाउंट और उस अकाउंट के ट्वीट को ब्लॉक कर दिया है। गौरतलब है कि किसानों से जोड़ते हुए प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट हुए थे। सस्‍पेंड होने वाले अकाउंट में किसान एकता मोर्चा और बीकेयू एकता उरगहन समेत कई किसान नेताओं के अकाउंट भी शामिल हैं।

कुछ अकाउंट पर पैनी नज़र
अपने बयान में ट्विटर ने कहा है कि कुछ अकाउंट को लेबल भी किया गया है। इन अकाउंट्स पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा यदि किसी को कुछ आपत्तिजनक या भड़काऊ लगता है तो वो उस अकाउंट और ट्वीट के बारे में रिपोर्ट कर सकता है।

Exit mobile version